नीमराना। नीमराना स्थित हाईवे किंग होटल में बदमाशों ने फायरिंग कर दी। एक ने काउंटर पर मौजूद स्टाफ को पर्ची थमाई और अंदर ही 3 राउंड फायर किए। स्टाफ को काउंटर के नीचे छिपकर अपनी जान बचानी पड़ी। वहीं बाहर खड़े बदमाश ने यहां स्थित 4 से 5 शोरूम पर फायरिंग कर कांच फोड़ डाले। इसके बाद बाइक पर बैठकर जयपुर रोड की तरफ रवाना हो गए। स्टाफ के अनुसार, पर्ची पर 5 CR चौधरी गैंग लिखा है। मामला जयपुर दिल्ली नेशनल हाईवे 48 (नीमराना) स्थित हाईवे किंग का रविवार सुबह 6.13 बजे का है।
कोटपुतली-बहरोड एसपी वंदिता राणा ने बताया- होटल कर्मचारी की ओर से सुबह सूचना मिली थी। इसपर पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, होटल पर बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए। होटल के काउंटर पर बैठे कर्मचारी के हाथ में एक पर्ची दी। इसके बाद बदमाश ने काउंटर के दूसरी ओर फायर किए। इससे काउंटर पर लगे शीशे टूट कर नीचे गिर गए। वहीं घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है
नीमराना स्थित हाईवे किंग होटल में बदमाशों ने फायरिंग कर दी। एक ने काउंटर पर मौजूद स्टाफ को पर्ची थमाई और अंदर ही 3 राउंड फायर किए। स्टाफ को काउंटर के नीचे छिपकर अपनी जान बचानी पड़ी। वहीं बाहर खड़े बदमाश ने यहां स्थित 4 से 5 शोरूम पर फायरिंग कर कांच फोड़ डाले। इसके बाद बाइक पर बैठकर जयपुर रोड की तरफ रवाना हो गए। स्टाफ के अनुसार, पर्ची पर 5 CR चौधरी गैंग लिखा है। मामला जयपुर दिल्ली नेशनल हाईवे NH 48 (नीमराना) स्थित हाईवे किंग का रविवार सुबह 6:13 बजे का है।