रतलाम। होटल व्यवसायी जितेंद्र राठौड का अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में फरार आरोपी सुधाकर राव मराठा ने बीती रात पुलिस के आगे सरेंडर कर दिया है। दरअसल, सुधाकर राव मराठा ने अरेस्टिंग से पहले फेसबुक पर वीडियो जारी कर कहा था कि मैं रतलाम आ रहा हूं। पुलिस मुझे पकड़ सकती है। मैं डरने वालों में से नहीं हूं।
नवनिर्माण हिंदू व्यायाम शाला द्वारा हाट की चौकी चौराहा स्थित सूर्यमुखी हनुमान मंदिर के पास गणेश जी की प्रतिमा विराजित की है। यहां पर रविवार रात आरती में मराठा शामिल होने वाला था। आयोजकों द्वारा मराठा के आने का अनाउंसमैंट भी लगातार किया गया। इससे आरती में भीड़ जमा हो गई। पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया। अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। लेकिन वह नहीं आया और इसके पहले ही पुलिस ने आयोजन स्थल से कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया।