नीमच। कृषि उपज मंडी में आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक किसान का 20 किलो का लहसुन का कट्टा चोरी हो गया। धार जिले के किसान गणपत बैरागी ने बताया कि मंडी में चोरी की घटना से आहत हूं। मंडी समिति को चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसके बाद मंडी इंस्पेक्टर समीरदास ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो लहसुन का कट्टा ले जाते हुए बदमाश दिखाई दिए। इसके बाद इन बदमाशों को ढूंढ लिया गया। उक्त बदमाश गांधी वाटिका में नशे की हालत में पकड़ा गया। बाद में दोनों बदमाशों को कैंट पुलिस के सुपूर्द किया गया।