BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 10, 2024, 3:44 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम राबड़िया और सुबह का वक्त, जब इस हालत में मिला पाटीदार तो उड़ गए ग्रामीणों के होश, सूचना मिलते ही दौड़ी खाकी, युवक के परिवार में पसरा मातम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के जीरन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव राबड़िया में मंगलवार सुबह लापता युवक की लाश मिली। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने पर जीरन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। युवक की पहचान गांव के रेवतीप्रसाद पाटीदार के रूप में की गई।

दरअसल, 36 वर्षीय रेवतीप्रसाद सोमवार सुबह घर से अपनी दुकान के लिए निकला था। उसकी गांव में ही किराना की दुकान है। जब वह रात में घर नही लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। दुकान के साथ-साथ गांव में भी पूछताछ की मगर युवक का पता नहीं चला, काफी ढूंढने पर भी युवक कही नही मिला। मंगलवार सुबह गांव के मंदिर परिसर में युवक मृत अवस्था में पड़ा पाया गया, ग्रामीणों ने युवक के परिजनों को सूचना दी।

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को नीमच जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE