मंगलवार। कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव फुलपुरा के समीप मंगलवार शाम कुएं में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। सूचना मिलने पर कुकड़ेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची ।
मंगलवार शाम कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव फुलपुरा के समीप एक कुएं में एक व्यक्ति के शव पड़े होने की सूचना कुकडेश्वर थाना पुलिस को मिली। सूचना पर कुकड़ेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त व्यक्ति की शव को स्थानीय लोगो की मदद से पानी से बाहर निकाला। मृतक व्यक्ति की पहचान जगदीश पिता शिवलाल धनगर निवासी कवला थाना भानपुरा जिला मंदसौर के रूप में हुई है । कुकड़ेश्वर थाना पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को कुएं से निकाल पोस्टमार्टम के लिए मनासा शासकीय अस्पताल भिजवाया गया। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांचमें लिया है। हत्या है या आत्महत्या इस बारे में पुलिस बारीकी से जांच में जुट गई है ।