मनासा। थाना क्षेत्र मनासा अंतर्गत आने वाले गांव बालागंज में सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि में अज्ञात चोरों ने गांव के बाहर नागेश्वर मंदिर का ताला तोड़ मंदिर की दानपेटी चुरा ले गए। सुबह घटना की जानकारी जैसे ही मंदिर पुजारी सहित स्थानीय लोगों को हुई तो उन्होंने मौके पर पहुंच मनासा थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआवना कर पंचनामा बनाया और मामला जांच में लिया।
ग्रामीणों ने बताया कि अज्ञात चोर गांव अखेपुर की तरफ से खेतो के रास्ते आए थे और मंदिर का ताला तोड़ दानपेटी उठा ले गए। मंदिर में कीचड़ से भरे जूतो के निशान भी मिले है। हालांकि दान पेटी में कितनी नगद राशि थी इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।