BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2024, 4:38 pm
BIG NEWS : 17 साल का लड़का और रात का वक्त, जब मां से पूछा ये सवाल, फिर तीसरी मंजिल पर पहुंचकर जैसे ही किया ये काम तो उड़ गए सबके होश, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। 17 साल के लड़के ने अपनी मां से पूछा, ‘तीसरी मंजिल से कूदने पर कितनी चोट लगती है’। एकबारगी तो मां भी सकपका गई। कहा- तू यह क्यों पूछ रहा है। दूसरे दिन उसने तीसरे मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। शव घर के पास लहूलुहान हालत में मिला। परिजन ने बताया कि बेटे को फ्री फायर गेम की लत थी। घटना वाले दिन पूरी रात वह गेम खेल रहा था। घटना मंगलवार सुबह करीब 5 बजे मुरैना के अरतसुमा की है। दोपहर में शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया।

सोचा था- मोबाइल में अपने मतलब की चीज देख रहा होगा
मुरैना जिला मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर अरतसुमा में प्रधानमंत्री आवास बने हैं। यहां 17 साल का लड़का अपने माता-पिता के साथ रहता था। पिता बेंगलुरु में टाइल्स मिस्त्री का काम करते हैं। खुद बेंगलुरु में ही मिठाई की दुकान पर काम करता था। 27 अगस्त को ही वह मुरैना आया था। मंगलवार सुबह पड़ोस में रहने वाले युवक ने घर आकर बताया कि तुम्हारा बेटा लहूलुहान हालत में पड़ा है। परिजन तुरंत वहां पहुंचे। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां ग्वालियर रेफर कर दिया गया। ग्वालियर पहुंचने से पहले रास्ते में दम तोड़ दिया।

मां बोली- नहीं पता था, बेटा गेम खेलता है
लड़के की मां ने बताया कि बेटा अधिकांश समय मोबाइल पर ही बिताता था। सोचा- बेटा सयाना हो रहा है। अपने मतलब की कोई चीज देख रहा होगा, लेकिन यह नहीं पता था कि फ्री फायर गेम खेल रहा है। कई दिन बाद घर आने के बावजूद वह कम ही बोलता था। दिन भर मोबाइल में ही लगा रहता था। उससे कहा भी था कि कहीं घूमने भी जाया कर, लेकिन उसने अनसुना कर दिया। मां ने बताया कि सोमवार को ही खाना बनाते समय बेटे ने पूछा, ‘जब कोई व्यक्ति तीसरी मंजिल से कूदता है, तो उसे कितनी चोट लगती है। मैंने उसे डांटा भी था। कहा था कि क्या फालतू बात करता रहता है। तू बड़ा हो गया है। काम पर जाता है। इस तरह की बातें क्यों करता है? इस पर बेटे ने कोई जवाब नहीं दिया। घटना वाले दिन भी मंगलवार सुबह 3रू30 बजे वह बिस्तर पर लेटकर गेम ही खेलता रहा। गेम खेलते-खेलते जब नींद नहीं आई, तो वह सुबह 4रू00 बजे बिल्डिंग की छत पर चला गया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE