BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2024, 7:03 pm
BIG NEWS : पुलिस थाना कपासन व साईबर सेल टीम की संयुक्त कार्यवाही, ज्वेलर्स की दुकान से दिन दहाड़े हुई 25 तोला सोने के जेवरात व नगदी से भरे बैग की चोरी का खुलासा, जेवरात आरोपी के घर से बरामद, वारदात में शामिल 2 बदमाश नामजद, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कपासन कस्बे में ज्वैलर्स की दुकान से 25 तोला सोने के जेवरात चोरी करने की वारदात का  सायबर सेल तथा कपासन थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए एमपी के राजगढ़ जिले के आरोपी के घर से 23 तोला सोने के जेवरात बरामद कर वारदात में शामिल दो आरोपियों को नामजद किया है ।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में हुई नकबजनी व चोरियों के विरूद्ध कार्यवाही एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिले के समस्त पुलिस अधिकारीयों को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में  परबतसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  एवं  अनिल सारण पुलिस उप अधीक्षक वृत कपासन  के सुपरविजन में  रतन सिंह पुलिस निरिक्षक थानाधिकारी थाना कपासन व साईबर सैल टीम की संयुक्त टीम गठीत की गई।
दिनांक 07 सितम्बर 2024 को प्रार्थी  शालीगराम उर्फ सागर सोनी निवासी चारभुजा मोहल्ला कपासन ने एक लिखित रिपोर्ट दी, कि मेरे पीपली बाजार कपासन में ज्वेलर्स की दुकान है दिनाक 07 सितम्बर 2024 को रोजाना की तरह मुझ प्रार्थी का सोने के जेवर से भरा बैग लेकर दुकान पर पहुँचा और दुकान खोल कर बैग दुकान में रख दिया और मै दुकान की साफ सफाई करके सामने हैडपम्प पर पानी लेने चला गया कुछ ही देर में वापिस आया तो मेरी दुकान से कोई अज्ञात व्यक्ति मेरा सोने के जेवर से भरा बैग चोरी कर ले गया मेरे बैग में सोने के मगलसुत्र सोने की बालीया, सोने की रामनवमी, सोने के मादलिया, सोने के कान के टोप्स, सोने की लटकन, सोने की कान की चैन वगैरा 25 तोला के लगभग के जेवर सोने के रखे हुए थे जो बैग चोरी हो गया। उक्त रिपोर्ट पर पुलिस थाना कपासन पर प्रकरण दर्ज हो जांच शुरू की गई।
प्रकरण की गम्भीरता को देखतें हुए उक्त वारदात को ट्रेस करने के लिए थानाधिकारी कपासन मय टीम व साईबर सैल की एक टीम का गठन किया। गठीत टीम द्वारा तकनीकी रुप से अनुसंन्धान करते हुए उक्त वारदात स्थल का मौका मुआइना कर तकनीकी डाटा एवं तकनिकी साक्ष्य जुटाए एवं घटना के आस-पास के सभी सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग प्राप्त कर घटना का रूटमैप तैयार किया। तकनिकी साक्ष्य एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश करतें हुए तकनिकी डाटा का विश्लेषण कर साईबर सैल के कानि रामावतार, कानि राजेश ने आरोपियों को नामजद कराये, तो उक्त आरोपी आले दर्जे के नकबजन किस्म के अपराधी होने से टीम ने उनके गॉव कडीया थाना बोडा जिला राजगढ में बोडा थाना की मदद से आरोपियों के घरो पर दबिस दी तो दोनो आरोपी फरार हो उनके घर की तलासी ली तो घर में रखे बाक्स में कपासन से चोरी किया माल बरामद किया।
नामजद आरोपी-
निकिल पिता करमसिह उर्फ कर्मू सांसी निवासी कडीया थाना बोडा जिला राजगढ एमपी, रिहान पिता सिकन्दर उर्फ सेक्रेटरी सांसी निवासी कडीया थाना बोडा जिला राजगढ एमपी।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE