BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 12, 2024, 11:07 am
NEWS : पंचायत समिति के नवनिर्मित भवन निर्माण में रूपयों की लेनेदेन का मामला, ठेकेदार ने कार्य पूरा होने पर भी नहीं दिये रूपये, इस्तगासा के आधार पर मुकदमा हुआ दर्ज, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर 

Share On:-

भवानीमंडी। पंचायत समिति के नवनिर्मित भवन मे रूपयों की लेनेदेन को लेकर एक मामला सामने आया है। इस्तगासा की रिपोर्ट के आधार पर शहर के झालावाड़ रोड़ पर स्थित पंचायत समिति के नवनिर्मित भवन के निर्माण का ठेका ठेकेदार हरिराम पारेता ने पेटी कांट्रेक्ट पर ठेकेदार अमरलाल मेघवाल निवासी इंदिरा कॉलोनी पचपहाड को ठेके पर दिया था। जो कार्य दिनांक 14.06.2021 को निर्धारित समय से पूर्व ही पूरा कर दिया गया था। जब ठेकेदार हरिराम पारेता से निर्माण कार्य का हिस्सा शेष राशि 1,52,1005 रुपए का भुगतान करने को कहा गया तो पिछले 1 वर्ष 6 माह से अधिक समय से हरिराम  भुगतान करने के लिए टालमटोल करता आ रहा है। रूपये माँगने पर हरिराम पारेता खुले आम धमकी दे रहा है की तू मुझे जानता नहीं है,तू मेरा कुछ नहीं कर सकता और ना ही कुछ बिगाड़ सकता है ज्यादा होशियारी मत कर वरना तेरे हाथ पैर तुड़वा दूंगा तेरी सारी ठेकेदारी निकलवा दूंगा। ज़ब की हरिराम को ठेकेदार संगठन के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सदस्यों द्वारा समझाने पर भी बकाया राशि का भुगतान न करने के लिए स्पष्ट रूप से मना कर दिया। इसके संबंध में भवन निर्माण समिति द्वारा उपखंड अधिकारी भवानी मंडी को ज्ञापन भी दिया गया था व पुलिस उप अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक  को भी एक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई थी जिस पर परिवाद थाने पर जाने के बाद मुलजिम हरिराम पारेता रुपए अदा करने को तैयार हो गया था लेकिन बाद में फिर से मुकर गया व मुझे मेरे रूपये नहीं दे रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE