BREAKING NEWS
BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<     BIG NEWS : कंजार्डा चौकी पुलिस की बड़ी सफलता, खाकी ने.. <<     खरगोन में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भड़की.. <<     छतरपुर पत्थरबाज़ी कांड में पुलिस का कड़ा.. <<     BIG NEWS : चीखों से गूंज उठा ग्रीनको प्रोजेक्ट,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कांग्रेस का सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : नालों की सफाई पर सख्त हुए मंत्री सारंग,.. <<     VIDEO NEWS: रामपुरा के खिमला प्लांट में हादसे से.. <<     KHABAR : शाजापुर नगरपालिका सीएमओ और अध्यक्ष में.. <<     KHABAR : ईंट का जवाब पत्थर से, राज्यसभा की तीसरी.. <<     NEWS : 70 यूनिट रक्तदान के साथ यादव समाज की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नल जल योजना सिर्फ दिखावा, आदिवासी इलाके.. <<     KHABAR : भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को.. <<     BIG BREAKING : रामपुरा के खिमला प्लांट में हादसे से.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का किदवई गंज क्षेत्र और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 12, 2024, 11:29 am
BIG NEWS : नशीले मादक पदार्थ की तस्करी और मुखबिर की सूचना, जैसे ही बजी थाने के फोन की घंटी तो एक्शन में आई नीमच जिले की खाकी, फिर जब की मंदसौर रोड पर घेराबंदी तो पहुंचा वसीम अजमेरी, तलाशी लेते ही उड़े अधिकारियों के होश, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर  

Share On:-

रतनगढ़। पुलिस चौकी जाट थाना रतनगढ़ ने मोटर सायकल वाहन से परिवहन किया जा रहा 13 लाख रूपए कीमत का 33 ग्राम एमडी एवं 375 ग्राम अल्प्राजोलम अवैध नशीला मादक पदार्थ जप्त किया है। साथ ही मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। जिसके विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है। 

पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर अंकुश लगाने अभियान चलाया जाकर कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिये थे। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच नवल सिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी जावद नीलेश्वरी डाबर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी रतनगढ निरीक्षक बी.एस. गोरे एवं उनकी टीम पुलिस चोकी जाट द्वारा मोटर साईकल से 33 एमडी एवं 375 ग्राम अल्प्राजोलम अवैध नशीला मादक पदार्थ कीमति 13,00,000/- रुपये मय मोटर साईकल के जप्त कर 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 11.09.2024 को पुलिस चोकी जाट थाना रतनगढ पर जरिये मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक नीले रंग की मोटर साईकल के चालक द्वारा उसकी पीठ पर काले रंग का बैग टाग रखा है उस बैग मे अवैध नशीला मादक पदार्थ एमडी तथा अल्प्राजोलम मन्दसौर तरफ से लेकर बेगू राजस्थान तरफ जाने वाला है सूचना प्राप्त होने पर उक्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए गोल डूंगरी चौराहा पर नाकाबन्दी की जा कर आरोपी वसीम पिता खाजू अजमेरी उम्र 19 साल निवासी ग्राम बागलिया थाना हथुनिया जिला प्रतापगढ़  राज. को गिरफ्तार किया जाकर मौके की सम्पूर्ण कार्यवाही कर आरोपी के विरुद्व थाना रतनगढ पर अपराध धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया जाकर आरोपी से जप्तशुदा अवैध नशीले मादक पदार्थ एमडी तथा अल्प्राजोलम  लाने ले जाने के स्रोतो के संबंध में पूछताछ की जा रही है ।

जप्त मश्रुका- 
- 33 ग्राम एमडी एवं 375 ग्राम अल्प्राजोलम अवैध नशीला मादक पदार्थ कीमती 13,00,000/- रूपये एवं मय मोटर साईकल। 

सराहनीय कार्य- 
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनगढ़ निरीक्षक बीएस गोरे एवं उनकी टीम पुलिस चौकी जाट का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE