BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 12, 2024, 8:04 pm
BIG NEWS : मंदसौर की वायडी नगर थाना पुलिस और मुखबिर की सूचना, जब दी यहां दबिश तो हत्थे चढ़े ये बदमाश, फिर जैसे ही पूछताछ में कबूली डकैती की योजना तो उड़ गए खाकी के होश, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। शहर कोतवाली और वाईडी नगर थाना पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 15 बाइक बरामद की है। आरोपियों ने यह बाइक मन्दसौर, रतलाम, धार, आगर मालवा, इंदौर क्षेत्र से चुराई थी। मामले का खुलासा एसपी अभिषेक आंनद ने किया। एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि थाना वायडी नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बुगलिया पूल के नीचे से कुछ बदमाश डकैती की योजना बना रहे है।

टीआई संदीप मंगोलिया के नेतृत्व में पुलिस ने दबिश देकर मौके से कमल पिता भरतलाल (20) निवासी अवलेश्वर थाना हतुनिया जिला प्रतापगढ, प्रहलाद पिता जगदीश बावरी (21) निवासी बांसखेडी थाना नारायणगढ मन्दसौर, अर्जुन पिता भेरूलाल बावरी (19) निवासी कनघट्टी थाना पिपलियामण्डी मन्दसौर और प्रहलाद पिता तुलसीराम जाति बावरी (18) निवासी रेवास देवडा को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने बाइक चोरी करना स्वीकार किया ।

बदमाशों के कब्जे से चोरी की 6 बाइक बरामद की गई। इसी तरह शहर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सीतामऊ थाना क्षेत्र के ढिकनिया गांव निवासी सुनिल पिता भेरुलाल मालवीय (32) व जितेन्द्र उर्फ जीतु पिता रामलाल देवडा (28) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई 9 बाइक बरामद की।

पूछताछ में आरोपियों ने मन्दसौर, इंदौर, आगर मालवा, जावरा, आलोट, उज्जैन से बाइक चोरी करना स्वीकार किया। इनमें 3 बाइक मन्दसौर जिले से चोरी की गई है। एसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि दोनों मामलों में कुल 6 आरोपियों से चोरी की 15 बाइक बरामद की गई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE