BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 13, 2024, 12:47 pm
BIG NEWS : चित्तौड़-नीमच हाइवे और पुलिस की नाकाबंदी, जब खाकी ने रुकवाया ट्रक, फिर जैसे ही ली वाहन की तलाशी तो हुआ ये बड़ा खुलासा, 05 पांच करोड़ रुपये कीमत का अवैध माल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, पढ़े दिनेश मेनारिया की खबर      

Share On:-

निम्बाहेड़ा।निम्बाहेड़ा सदर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान अवैध मादक पदार्थों के ख़िलाफ़ बड़ी कार्यवाही करते हुए कुल 33 क्विंटल 13 किलोग्राम 850 ग्राम अवैध डोडा चूरा सहित ट्रक को जब्त कर पंजाब निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त माल की कीमत करीब पांच करोड़ रुपये हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि समस्त थानाधिकारियों को जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त व परिवहन एवं भण्डारण करने वाले तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु विशेष निर्देश दिए गये है | इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) परबत सिह व वृत्ताधिकारी वृत्त निम्बाहेड़ा बद्रीलाल के मार्गदर्शन में थानाधिकारी संजय शर्मा पुनि द्वारा पुलिस जाप्ते सहित पुलिस थाने के सामने चित्तौड़गढ़-नीमच हाईवे पर नाकाबंदी की जा रही थी | नाकाबंदी के दौरान नीमच की तरफ से एक संदिग्ध ट्रक आता हुआ दिखाई दिया, जिसे पुलिस जाप्ते ने रुकवाने का प्रयास किया, जिस पर चालक ने कंटेनर को तेज गति से भगाने का प्रयास किया, जिसे पुलिस जाप्ते ने बड़ी मुश्किल से रोका। ट्रक की नियमानुसार तलाशी ली तो ट्रक में 164 कट्टों में भरा हुआ 33 क्विंटल 13 किलोग्राम 850 ग्राम अवैध डोडा चूरा मिला | पुलिस ने नियमानुसार अवैध डोडाचूरा सहित ट्रक को जब्त कर चालक पंजाब के बेगमपुर थाना फिलोर जिला जालन्धर निवासी अमरजीत पुत्र मोहन लाल कश्यप राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE