BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 13, 2024, 2:59 pm
BIG NEWS : जावरा औद्योगिक पुलिस को मिली सफलता, 48 घंटे में किया चोरी का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार, पढ़े पवन धाकड़ की खबर    

Share On:-

रतलाम। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा चोरो एवं आपराधिक प्रवृत्ती के आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थानो को निर्देशित किया गया है। जिसके अंन्तर्गत अति पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में थाना औद्योगिक क्षैत्र जावरा के थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना औ क्षेत्र जावरा पर फरियादी शंकरलाल पिता बगदीराम पाटीदार उम्र 55 साल निवासी ग्राम नवेली, थाना कालुखेड़ा, जिला रतलाम व्दारा रिपोर्ट दर्ज की गई कि दिनांक 11 सितम्बर 24 को मैंने अपने जेवर कुल किमती 2,40,400 रुपये में जावरा बेचे थे। इनमे से 4400 रूपए मैंने बैंक में जमा कर दिये थे तथा शेष 2,36,000 रुपये मेरी मोटर सायकल की डिक्की में रखकर अपनी मोटरसाईकिल लेकर अपने रिश्तेदार मुकेश पाटीदार की दुकान अरनिया मंडी पर करीबन 03.30 बजे मिलने चला गया था। जो मैने अपनी मोटरसाईकिल को दुकान के सामने खड़ी की थी। फिर कुछ देर बात मोटर सायकल डिक्की खोली तो डिक्की में मेरे रुपयो की थैली नही दिखी। फिर मैंने घटना मुकेश पाटीदार को बतायी और आसपास मेरी रुपये की थैली की तलाश किया जिसका कोई पता नही चला।  कोई अज्ञात व्यक्ति मेरी मोटर सायकल की डिक्की में थैली में रखे 2,36,000 रुपये  चुराकर ले गया। रिपोर्ट पर से थाना औ क्षेत्र जावरा पर अपराध क्रमांक 545/11 सिराम्बर 24 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।  
प्रकरण को लेकर टीम गठीत की गयी। अज्ञात आरोपी व चोरी गये रुपये की तलाश घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज, संदिग्ध से पुछताछ एवं परिस्थितिजनक साक्ष्य के आधार पर की गयी। जिसके आधार पर गठित टीम व्दारा घटना के 48 घन्टे के भीतर संदिग्ध व्यक्ति सुनिल पिता जीवन चंन्द्रवंशी जाति बागरी उम्र 23 साल निवासी ग्राम बेगमपुरा को पकडा गया एवं पुछताछ की गयी जिसके व्दारा उक्त रुपये चोरी की घटना घटित करना बताया। आरोपी का धारा 27 साक्ष्य विधान का मेमोरेण्डम तैयार किया गया तथा मेमोरेण्डम अनुसार आरोपी व्दारा बताया कि चोरी किये गये रुपये की थैली मैने मेरे खेत पर खेजड़े के पेड़ पर बांध रखी है तथा चोरी में उपयोग की गयी मोटर सायकल वहीं खेत पर खड़ी हैं। आरोपी के बताये अनुसार चोरी की गयी राशि 2,20,000 रुपये व चोरी में प्रयुक्त मोटर सायकल आऱोपी सुनील के खेत से जप्त की गयी। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE