मंदसौर। पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर गौतम सोलंकी व नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर सतनाम सिंह के निर्देशन में व थाना प्रभारी कोतवाली पुष्पेन्द्र सिंह राठोर के नेतृत्व में थाना शहर कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये, थाना क्षेत्र में डकेती की योजना बनाते हुये 05 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है।
थाना शहर कोतवाली को विश्वसनीय मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के सीतामऊ रोड ब्रीज के पास कुछ बदमाश एकत्रित होकर किसी बडी लुट या डकेती की घटना को अंजाम देने वाले है। सुचना विश्वनीय होने से थाना शहर कोतवाली पर 02 टीमो को गठन किया गया व मुखबीर बताये स्थान को चिन्हित करते हुये उसके द्वारा बताये व्यक्ति के हुलिये को भी चिन्हित किया गया। जो पुलिस द्वारा घटना स्थल सीतामऊ रोड ब्रीज के पास दबिश दी गई। पुलिस के अचानक दबिश दिये जाने के संबध में आरोपीगण भागने लगे जिन्हे मुस्तैद फोर्स की मदद से घेराबंदी कर पकडा। आरोपियो से उनका नाम पुछते उन्होने अपना नाम विक्रम पिता दलपत बागरी उम्र 28 साल निवासी ग्राम दोरवाडा थाना नारायणगढ मंदसौर, दयाल पिता चुन्नीलाल बावरी उम्र 30 साल निवासी नोगांवा थाना वायडीनगर मंदसौर, सुनील पिता विनोद बागरी उम्र 23 साल निवासी दोरवाडा थाना नारायणगढ मदंसौर, भगत पिता प्रकाश उर्फ औमप्रकाश बागरी उम्र 21 साल निवासी दोरवाडा थाना नारायणगढ मंदसौर, अर्जुन पिता भेरुलाल भील उम्र 22 साल निवासी नोगावा थाना वायडीनगर जिला मंदसौर होना बताया।
पुलिस द्वारा जब आरोपियो से पूछताछ की गई तो उन्होने बताया कि वह यहां पर शराब पीने के बाद रिलायंस पंप पर डकेती की घटना को कारित करने वाले थे। जिनके कब्जे से डकेती की घटना कारित करने से संबधित लोहे की टामी व 02 धारदार लोहे के छुर्रे व 02 अधभरे शराब के क्वाटर मिले है। जिन्हे अभिरक्षा मे लिया जाकर थाने पर अपराध क्रमांक 438/2024 धारा 310(4), 310(5) बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट का दर्ज किया गया है व आरोपीयो को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय मे पेश किया जाकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाकर अन्य पुलिस थानो को भी आरोपियो के गिरफ्तारी के संबध में सूचित किया जाएगा। प्रारंभिक पुलिस पूछताछ में आरोपियो ने 02 बार चोरी की घटना करना स्वीकार किया है। प्रकरण में आरोपियो के संबध में पुलिस रिमांड प्राप्त कर शहर में घटित हुई अन्य संपत्ति संबधी अपराधो के संबध में पूछताछ की जावेगी।
उक्त गिरफ्तार आरोपियों के अपराधिक रिकॉर्ड चेक करते आरोपी विक्रम पिता दलपत बागरी के 05 अपराध पंजीबद्ध होना पाए गए है।