BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 14, 2024, 11:00 am
BIG NEWS : हतुनिया के पास हतई में नकली दूध-घी बना रहा था मिलावटखोर, जैसे ही खाद्य विभाग के अधिकारी को लगी भनक तो दी टीम के साथ दस्तक, 1 लाख का लगाया अर्थ दंड, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

शामगढ़। मामला 15 जुलाई 2023 का है। मप्र क़े मन्दसौर जिले क़े चंदवासा चौकी क्षेत्र के हतई में खाद्य विभाग अधिकारी श्याम सिंह रावत की टीम और चंदवासा पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए राधा कृष्ण दूध डेयरी पर नकली दूध व घी बनाने के मामले में दबिश दी। पंकज राठौर की दुकान पर कार्रवाई के दौरान लेक्टोस पाउडर के कट्टे पकड़े गए जिनसे नकली दूध बनाकर शामगढ़ एवं आसपास के क्षत्र में बेचा जाता था। पंकज राठौर निवासी हतई की दुकान पर खाद्य विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई की गई। यहां से खाद्य विभाग टीम द्वारा दूध व मिल्क पावडर का सेम्पल लिया और जाँच हेतु प्रयोगशाला मे भेजा गया। जांच मे मिथ्याछाप व अमानक पाए जाने पर एडीएम न्यायालय द्वारा पंकज पिता लक्ष्मीनारायण राठौर पर रूपये 1 लाख का अर्थ दंड लगाया है। 

उल्लेखनीय यह भी की पिछले साल हुई खाद्य विभाग की कार्यवाही क़े बाद शामगढ़ गरोठ क्षेत्र में फिलहाल नकली दूध और नकली मावे सहित नकली घी की भरमार है। खाद्य विभाग की सुस्ती उड़ने का नाम नहीं ले रही है। सूत्र बताते है की पास के गांव से नकली दूध बनाकर शामगढ़ में सप्लाई हो रहा है। पास के गांव आकली में मिठाई का कारखाना बना हुआ है। गांव से चार पहिया वाहन से मिठाई शामगढ़ गरोठ सुवासरा आती है और मिठाई की दुकानों पर बेच दी जाती है। मिठाई ना बिकने पर 8 दिन में मिठाई वापसी भी कर ली जाती है। फिर से इस मिठाई को अलटा पलटा बनाकर दुकानदारों को सप्लाई कर दी जाती है। शामगढ़ में कई दूध डेयरी खुल चुकी है। दूध डेयरी संचालक सालाना वसूली देकर खुलेआम नकली दूध बेच रहे हैं। खाद्य विभाग की टीम गांव खेड़े में जाकर नकली दूध और पाउडर पकड़ लेती है लेकिन शामगढ़ गरोठ सुवासरा नगर मे नकली दूध पकड़ने का समय खाद्य विभाग के पास नहीं है। क्षेत्र में मिलावटखोरो ने खाध्य विभाग का मजाक बनाया हुआ है। आमजन की सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा है और जनप्रतिनिधि भी चुप्पी साधे हुए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE