BREAKING NEWS
KHABAR : अच्छी वर्षा की कामना को लेकर भाटखेड़ी में.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में स्ट्रॉन्ग मानसून सिस्टम.. <<     VIDEO NEWS: गो माता को राष्ट्र माता घोषित करने की.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में दर्दनाक हादसा, घर में खेल रहा.. <<     KHABAR : नाभावंशी फूल माली समाज बांगड़दा मंडल की.. <<     BIG NEWS : कैलाश मकवाना के बाद कौन संभालेगा पुलिस.. <<     BIG NEWS : गौ सम्मान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब,.. <<     KHABAR : स्मार्ट सिटी अस्पताल का लाइसेंस निरस्त,.. <<     मणिकर्णिका गार्डन में विहिप का मंथन,संगठन को.. <<     VIDEO NEWS: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नीमच.. <<     VIDEO NEWS: गोल्ड क्रस्ट फैक्ट्री के कर्मचारी की.. <<     BIG NEWS : महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए फिल्म.. <<     BIG NEWS : गोल्ड क्रस्ट फैक्ट्री के कर्मचारी की.. <<     दतिया उपचुनाव: बसई पहुंचे शिवराज सिंह चौहान,.. <<     KHABAR : बिजली कटौती से झातला ग्रिड के ग्रामीणों.. <<     KHABAR : विश्व हिन्दू परिषद के दो दिवसीय जिला.. <<     बड़वानी में दर्दनाक हादसा:खुले कुएं में.. <<     "शिवपुरी के नरवर किले की ऐतिहासिक तोप चोरी का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 14, 2024, 7:21 pm
BIG NEWS : राजस्थान की बेगूं थाना पुलिस और शाम का वक्त, जब बदमाशों ने दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम तो उड़े खाकी के होश, फिर एक्शन में आए अधिकारी तो मिली सफलता, दो आरोपी चढ़े हत्थे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बेगूं थाना पुलिस ने कस्बे में ज्वेलर्स की दुकान से आभुषण चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है । चोरी किया गया माल बरामद। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि दिनांक 24 अगस्त 2024 को प्रार्थी प्रहलाद  सोनी  निवासी गांधी चौक बेगूं  ने थाने पर रिपोर्ट दी । की कि मुझ प्रार्थी की गांधी चौक बेगूं मे श्री राधे ज्वैलर्स  कि दुकान पर बैठता हु। आज दिनांक 23 अगस्त 2024 को सायं  06 बजे की बात है की एक व्यक्ति मेरी दुकान पर चांदी के आभुषण के लिऐ बोला फिर उसने कान की बालियां दिखाओ। फिर मैने सोने का डिब्बा खोला उसमे से आभुषण दिखाने लगा फिर उसने मुझे बातो बातो मे उलझाया व सोकेश पर झुक गया व मेरा ध्यान भटकाने लगा व दोनो हाथो से सोने के आभुषण देखने के बहाने हाथो को आगे पिछे करने लगा। फिर उठ कर चला गया। बाद मे मैने सामान (सोने के आइटम)  चौक किये तो आइटम कम नजर आये। मैने विडीयो फुटेज चौक किये तो उसकी जेब मे सोने के आइटम रखते हुऐ नजर आया मैरे द्वारा सोने के आइटम चौक किये तो प्लास्टिक की डिब्बी मे रखे सोने के आईटम मय डिब्बी गायब पायी गई। व प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान सुरेन्द्रसिह सहायक उप निरीक्षक थाना बेगू के जिम्मे किया गया। 

उक्त  घटना को ट्रेस आउट कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश प्रदान किये जिस पर भगवतसिह हिगड़ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा व अजंलि सिह पुलिस उप अधीक्षक बेगू के नेतृत्व में रविन्द्रसिह पु.नि. थानाधिकारी थाना बेगू द्वारा अनुसंधान अधिकारी एएसआई सुरेन्द्रसिह मय जाप्ता  की टीम गठित की गई। दौराने अनुसंधान घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये एवं फुटेज मे संदिग्ध दो व्यक्ति दिखने पर उनके जाने वालेे रास्ते पर काटून्दा, बस्सी टोल, निम्बाहेड़ा, मेनाल, बिजौलिया, बून्दी, लाडपुरा, माण्डलगढ ,रतनगढ, नीमच, मन्दसौर, जावरा तक लगभग 248 से अधिक कैमरे के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियो के जाने वाले रास्तो को खंगाला गया सीसीटीवी फुटेज मे आने वाले संदिग्ध व्यक्तियो के फोटो मौतबिर, मौजीज, मुखबिरो को बताया गया लगभग 15-20 दिन तक पुलिस टीम ने लगातार अभियुक्तो की तलाश की काफी प्रयास के बाद सुरेन्द्रसिह सउनि को जरिये मुखबिर खास से सूचना मिली की सीसीटीवी फुटेज मे दिखने वाले आरोपीगण लाडपुरा चौराहा पर मोटरसाईकिल लेकर खड़े है जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण लियाकत व यासीन अली को डिटेन किया गया और पुछताछ की गई तो बताया कि दिनांक 23 अगस्त 2024 को हम दोनो मोटरसाईकिल लेकर कस्बा बेगू मे आये और ज्वेलर्स की दुकान से सोने के आईटम चूराकर लेकर चले गये।  दोनो ने अपराध करना कबूल किया। इस पर दोनो अभियुक्तगण केा बापर्दा गिरफ़्तार कर अनुसन्धान किया गया। घटना मे प्रयुक्त मोटरसाईकिल जप्त की कर चोरी का माल बरामद किया गया। 

तरीका वारदात- 
उक्त दोनो अभियुक्तगण द्वारा स्मैक व शराब पीने के लिये सोने चादी की दुकान की रैकी दिन मे चश्मा बनाने के बहाने कर निशाना बनाकर दिन के समय वारदात को अजांम देना।  उक्त कार्यवाही मे थाना बेगू के सुरेन्द्रसिह सहायक उप निरीक्षक, कानि मनोहर, कानि राधेश्याम व कानि हिम्मतसिह तथा साईबर सैल के हैड कानि. राजकुमार का विशेष योगदान रहा। गिरफ्तार आरोपीगण पीसी रिमाण्ड पर चल रहे है। जिनसे अनुसंधान जारी है। एवम् अन्य चोरी की वारदातो के बारे मे पुछताछ जारी है। और भी चोरी की वारदात खुलने की सम्भावना है।

बापर्दा गिरफ्तार आरोपी-
- यासीन अली पिता सरवर हुसैन जाति मुसलमान (सैयद ) उम्र 30 साल निवासी हुसैन टेकरी , जावरा थाना जावरा ओधोगिक नगर जिला रतलाम म.प्र. हाल कच्ची बस्ती ,निम्बाहेड़ा थाना निम्बाहेड़ा जिला चित्तौड़गढ राज
- लियाकत अली पिता नजर हुसैन जाति सैयद मुसलमान उम्र 55 साल निवासी महावीर कॉलोनी, जलदाय विभाग के सामने वाली गली , नैनवा रोड, थाना कोतवाली सिटी, जिला बून्दी राज

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE