BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 15, 2024, 1:37 pm
BIG NEWS : शहर का फव्वारा चौक और निम्बाहेड़ा की खाकी, जब ली संदिग्ध स्कार्पियों कार की तलाशी तो उड़ गए अधिकारियों के होश, मौके से दो आरोपी चढ़े हत्थे, जानिये ऐसा क्या छुपाकर ले जा रहे थे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने एक स्कार्पियो कार से संदिग्ध 19 लाख 90 हजार रुपये की नकदी तथा स्कार्पियों कार को जब्त किया है। 
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि त्योहारों को मद्देनजर रखते हुवे संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी एवं बिना नम्बरी वाहनों की धरपकड हेतू अभियान चलाया गया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय परबत सिंह के निर्देशन में वृत्ताधिकारी तेजकुमार  पाठक के निकट सुपरविजन में संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी एवं बिना नम्बरी वाहनों की धरपकड के लिए गजेन्द्र सिंह पु.नि. थानाधिकारी थाना सदर चित्तौडगढ के नेतृत्व में टीम का गठन किया जाकर गठित टीम को निर्देश प्रदान किये गये। गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुवे दिनांक 10 सितम्बर 2024 को शहर में गस्त की जा रही थी, दौराने गस्त फव्वारा चौक पर एक स्कार्पियो कार जिसके आगे नम्बर प्लेट पर रजिस्ट्रेशन नम्बर नहीं होने एवं पीछे नम्बर प्लेट पर रजिस्ट्रेशन नम्बर लिखे होकर संदिग्ध प्रतित होने से कार के अन्दर बैठे चालक व उसके साथी से नाम पते पूछे तो विरोधाभासी जवाब देने से स्कार्पियों कार की तलाशी ली गई तो कार के अन्दर रखे थैले में कुल 19 लाख 90 हजार रुपए की नकद राशि मिली। जो राशि किसी अपराध में प्रयुक्त होने एवं उक्त स्कार्पियों कार राशि के परिवहन में प्रयुक्त होने से धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त किये गये एवं कार चालक बाबूलाल पिता देवीलाल जाति गुर्जर उम्र 24 साल निवासी बरंसिग का गुड्डा पुलिस थाना विजयपुर जिला चित्तौडगढ उसके साथी उदयलाल पिता सोहनलाल जाति गुर्जर उम्र 26 साल निवासी उदपुरा पुलिस थाना विजयपुर जिला चित्तौडगढ़ को धारा 170, 126 बीएनएसएस में गिरफ्तार किये गये। जब्त शुदा नगद राशी व वाहन के संबंध में जांच जारी हैं।

पुलिस टीम-
गजेन्द्र सिंह पु.नि. थानाधिकारी थाना सदर चित्तौडगढ ,हैडकानि सुरेन्द्र सिंह ,कानि बलवंत सिंह ,हेमव्रत सिंह, भजन लाल, मनोहर सिंह चालक

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE