BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 15, 2024, 4:16 pm
BIG NEWS : जिले का महू-नीमच हाईवे और खाकी की नाकाबंदी, तभी वहां पहुंचा लोडिंग टेंपो, जब पूछताछ में अधिकारियों को हुआ शक तो ली तलाशी, सफेद कट्टे खोलते ही उड़ गए सबके होश, भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जब्त, राहुल चढ़ा हत्थे, गोविंद फरार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध नीमच पुलिस अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने एक छोटे हाथी लोडिंग टेम्पो में नीले त्रिपाल से ढंककर 04 सफेद प्लॉस्टिक के कट्टो में भरकर परिवहन किया जा रहा 72 किलोग्राम डोडाचूरा जप्त किया है। साथ ही मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किा है। यह सफलता जिले की जीरन थाना पुलिस को मिली है। 

माननीय मुख्यमंत्री के प्रदेश व्यापी नशा विरोधी अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक, जिला नीमच अंकित जायसवाल, पुलिस अधीक्षक जिला नीमच व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन, के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक मनोज सिंह जादौन के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत कुल 72 किलो ग्गाम डोडाचूरा व लोडिंग टेम्पो छोटा हाथी क्रमांक एमपी 44 एल.ए 0487 सहित 01 आरोपी को पकडने मे सफलता प्राप्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 15.09.24 को थाना जीरन पुलिस द्वारा धार्मिक त्यौहार के शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए महू-नीमच रोड हर्कियाखाल पुलिस सहायता केन्द्र के सामने आम रोड पर नाकाबंदी वाहन चेकिंग करते लोडिंग टेम्पो छोटा हाथी एमपी 44 एल.ए 0487 से आरोपी राहुल पिता भेरूलाल अहीरवार उम्र 25 साल निवासी जीरन को गिरफ्तार किया गया व उसका साथी गोविन्द पिता शांतीलाल पाटीदार निवासी जीरन को मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर खेतांे मंे खडी फसलों में भाग गया। आरोपी राहुल के कब्जे से 04 सफेद प्लास्टिक के कट्टो में भरा 72 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त किया गया है। घटना के संबंध में एनडीपीएस एक्ट के आज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए थाना जीरन पर आरोपी राहुल पिता भेरूलाल अहीरवार उम्र 25 साल निवासी जीरन व गोविन्द पिता शांतीलाल पाटीदार निवासी जीरन के विरूध्द अपराध क्रमांक 260/24 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर अनुसधान मे लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी-
- राहुल पिता भेरूलाल अहीरवार उम्र 25 साल निवासी जीरन 

फरार आरोपी-
- गोविन्द पिता शांतीलाल पाटीदार निवासी जीरन

जप्ती-
- 04 प्लास्टिक के कट्टो में 72 किलोग्राम डोडाचुरा 
- लोडिंग टेम्पो छोटा हाथी नम्बर एमपी 44 एल.ए 0487 (कुल किमती 9,00,000/- रूपये)

उक्त सराहनीय कार्य मे निरीक्षक मनोज सिंह जादौन थाना प्रभारी जीरन एवं थाना जीरन पुलिस टीम का सराहनीय व उल्लेखनिय योगदान रहा है ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE