BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 15, 2024, 5:50 pm
BIG NEWS : थाना सुनेरा जिला शाजापुर पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई, डोडाचूरा का परिवहन करने वाले चढ़े खाकी के हत्थे, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन उज्जैन संतोष कुमार सिंह एवं उप पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन, रेंज उज्जैन नवनीत भसीन के द्वारा अवैध मादक पदार्थ के परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत एवं अति. पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गोपाल सिंह चौहान के निर्देशन मे टीम गठित कर अवैध मादक पदार्थ के परिवहन के विरूद्द कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था, इसी तारतम्य में पुलिस थाना सुनेरा पूलिस द्वारा एक आरोपी को मय एक कंटेनर के अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा का परिवहन करते गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 15.09.2024 को थाना सुनेरा पर मुखबीर की सूचना प्राप्त हुई कि मक्सी तरफ से हाईवे होते हुए एक कंटेनर क्रं. एमएच 40 सीएम 3102 का चालक शाहनवाज खान अपने वाहन मे अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा भरकर सारंगपुर तरफ ले जा रहा है। जिसे समय रहते घेराबंदी कर पकडा जा सकता है। विश्वसनीय मुखबीर की सूचना होने से थाने के सामने एबी रोड पर नाकाबंदी की गई, लगभग 15 मिनट बाद मक्सी तरफ से मुखबिर द्वारा बताये नम्बर एमएच 40 सीएम 3102 का कंटेनर आया जिसे रोड पर स्टापर लगा कर व टार्च दिखाकर रोका बाद उक्त कंटेनर के चालक से उसका नाम पता पूछते उसने अपना नाम शाहनवाज खान पिता मोहम्मद शाहनजर खान जाति मुसलमान उम्र 35 साल निवासी न्यु काजीपुरा मोहम्मदी मस्जिद के पास रतलाम का रहने वाला बताया उक्त संदेही शाहनवाज के कब्जे वाले कंटेनर एमएच 40 सीएम 3102 की तलाशी लेते कंटेनर के अंदर गुटखा पाऊच के पोलिथिन की कतरन से भरी हुई बोरियां थी एवं केबिन के अंदर तलाशी लेते केबिन के अंदर पीछे की ओर लगी प्लाई को बल पुर्वक हटाया गया तो उसके पीछे एक लोहे का छोटा दरवाजा था जिसको खोलकर देखते उसके अंदर एक खुफिया पार्टिसन बना हुआ जिसमे प्लास्टिक के काले रंग के कट्टे भरे हुए रखे थे पार्टिसन का गेट छोटा होने से उसमे से कट्टे निकालना सुगम न होने से कटर से खुफिया पार्टिसन को काटा ओर उसमे से हमराह फोर्स व पंचान की मदद से कट्टो को निकाला तो कुल 35 काले रंग के भरे हुए कट्टे निकाले जिनके मुंह सिले हुए थे जिन्हे खोलकर चेक करते उनमे मादक पदार्थ डोडाचूरा पदार्थ होना पाया गया, जो कि 35 कट्टों में कुल 7 क्विटंल 5 किलो 760 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कीमती करीबन 14 लाख 11 हजार 520 रुपये होना पाया गया जिसे विधीवत जप्त किया गया।

उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक गोपाल निंगवाल थाना प्रभारी सुनेरा, उनि अरविन्द तोमर चोकी प्रभारी उकावता, सउनि दिलिप भिलाला, प्रआर 637 विक्रम मण्डलोई, प्रआर 558 धर्मेन्द्र सिंह, आर 126 घनश्याम, आर 758 शेलेन्द्र सिंह तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE