शाजापुर। शाजापुर के भंसाली मोहल्ला में रविवार (15 सितंबर) को एक मकान में देह व्यापार चलने की जानकारी लगने पर हिंदू वादी संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने घर के अंदर से एक युवक और युवती को बाहर निकाला और युवक की जमकर पिटाई कर दी। बड़ी संख्या में वहां स्थानीय रहवासी भी आ गए। घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक और युवती को थाने पर ले गई। कोतवाली पुलिस ने युवती के बयान पर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया। कोतवाली थाने पर पदस्थ एस आई जया सुनेरी ने बताया ज्योति नगर निवासी अफजल पिता इकबाल पठान युवती के ही मोहल्ले में रहता है और यह एक महीने से उसे परेशान कर रहा था। युवती कक्षा 12वीं की छात्रा है और वर्धमान कोचिंग क्लास पर ट्यूशन के लिए जाती है। आरोपी अफजल रोजाना युवती का पीछा करते हुए ट्यूशन के वहां आ जाता और उससे प्यार का इजहार करता। 15 दिन पहले आरोपी ने युवती को धमकाकर मारवाड़ सेरी स्थित विजय डान के घर बुलाया और जबरन कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। आज भी युवती घर के काम से निकली तो उसे आरोपी जबरन बाइक पर बैठाकर विजय डान के घर ले गया। विजय डान के घर पर युवती के माता-पिता और हिंदू वादी संगठन के कार्यकर्ता पहुंच गए और पुलिस थाने पर लेकर आएं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दूसरा आरोपी विजय डान अभी फरार है।