BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2024, 11:21 am
BIG NEWS : सेंट्रल ब्यूरो नारकोटिक्स मंदसौर की टीम और मुखबिर की पुख्ता सूचना, जब तस्करों ने लगाया क्रेटा कार में टॉप गैर तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जैसे ही किया पीछा तो चली गोलियां, ठाय-ठाय की आवाज से गूंजा टोल नाका, पढ़े पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

रतलाम। शहर से 18 किमी दूर बिलपांक स्थित फोरलेन टोल नाके पर रविवार रात गोली चल गई। जैसे ही इस बात की जानकारी पुलिस को लगी तो हड़कंप मच गया। बिलपांक थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पता चला कि सेंट्रल ब्यूरो नारकोटिक्स (सीबीएन) मंदसौर की टीम ने तस्करों को पकड़ने के लिए गोलियां चलाई। गोली चलने से तस्करों की कार का रेडियटर फट गया।

दरअसल मामला यह है कि कि सेंट्रल ब्यूरो नारकोटिक्स मंदसौर की टीम को सूचना मिली थी एक कार में डोडाचूरा भरकर ले जाया जा रहा है। टीम के 10 से 15 अधिकारी दो अलग-अलग गाड़ियों में तस्करों की कार का पीछा करते हुए बिलपांक टोल नाके पर पहुंचे। तस्करों की कार को ओवरटेक कर टीम के अधिकारियों ने आगे व पीछे उनकी गाड़ियां व तस्करों का पकड़ा।

बताया जा रहा है तस्करों के पास क्रेटा कार थी। जिसमें डोडाचूरा भरा हुआ था। बाद में अधिकारी कार में सवार दोनों तस्करों को व कार को अपने साथ ले गए। इस संबंध में सेंट्रल ब्यूरो नारकोटिक्स टीम के अधिकारियों से संपंर्क करना चाहा। लेकिन नहीं हो पा पाया। बिलपांक थाना प्रभारी अयुब खान ने बताया कि तस्करों का पीछा करते हुए सेंट्रल ब्यूरो नारकोटिक्स (सीबीएन) मंदसौर के अधिकारी आए थे। कार में सवार दो लोगों को अपने साथ ले गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE