BREAKING NEWS
KHABAR : त्योहार पर सुरक्षा से कोई समझौता नहीं,.. <<     KHABAR : सीएमओ के घर में घुसकर धमकाने का आरोप,.. <<     KHABAR : सीएम राइज सांदीपनि विद्यालय मल्हारगढ़ में.. <<     मुरैना में कॉलेज छात्रों से भरी बस पर हमला,.. <<     BIG REPORT : दूध डेयरी पर प्रशासन की दस्तक, पनीर की.. <<     BREAKING : गरोठ 8-लेन पर काल बनकर दौड़ा ट्रक! बाइक.. <<     पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के बच्चों के साथ.. <<     BIG NEWS : गरोठ 8-लेन कनेक्टिविटी मार्ग पर मौत बनकर.. <<     KHABAR : बजरंग दल-विहिप ने दुकानों के खिलाफ दिया.. <<     खातेगांव TI हत्याकांड में पुलिस को दूसरी.. <<     दीपावली से पहले प्रशासन अलर्ट, DM-SP ने देर रात.. <<     KHABAR : किसानों को चंबल नहर से मिलेगा पानी,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के जंगलों में धधक रही थीं कच्ची.. <<     KHABAR : सीएम की घोषणा के बाद भी कर्मचारियों की जेब.. <<     खातेगांव TI हत्याकांड के फरार आरोपी का शॉर्ट.. <<     KHABAR : कलेक्टर-एसपी ने किया श्री हरि फटाका हाउस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2024, 1:34 pm
BIG NEWS : जीरन पुलिस से बैखौफ बदमाश, जब की यहां बड़ी वारदात तो उड़े सबके होश, भगवान बाबा रामदेव की प्रतिमा को उठाकर ले गए झाड़ियों में, फिर जाते-जाते कर दिया ये काम, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। जिसके सामने पूरी दुनिया शीश झुकाती है उन्हीं के गर्भ गृह में घुस कर उन्हीं के आभूषण ले भागे। भगवान को भी नहीं बक्शा चोरों ने। पुलिस से बैखौफ होकर इन दिनों अज्ञात बदमाश देवी देवताओं के मंदिरों में सर्जिकल स्ट्राइक कर एक के बाद एक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इधर जो अज्ञात बदमाश मान नहीं रहे हैं उधर है कि पुलिस उन्हें पकड़ नहीं रही है। अज्ञात बदमाश कभी किसानों के खेतों पर लगी विद्युत मोटरों की केबीलों को तो कभी देवी देवताओं के मंदिरों में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं लेकिन फिलहाल अभी तक तो पुलिस खाली हाथ है। 


 
उल्लेखनीय है कि विगत 10 अगस्त की रात्रि को जीरन थाना क्षेत्र के ग्राम राबडिया में एक ही रात में अलग-अलग पांच मंदिरों के ताले चटका कर सर्जिकल स्ट्राइक कर हजारों रुपए नगदी एवं चांदी के आभूषण ले भागे थे। कानून के लंबे हाथ वाली पुलिस के हाथ चोरों के गिरेबान तक पहुंचे ही नहीं और हरनावदा मार्ग पर स्थित चीताखेड़ा के बाबा रामदेव मंदिर पर विगत  दिवस 11-12 सितंबर की मध्य रात्रि को 40 किलो वजनी लोहे के तार और सरिया कटिंग मशीन चोरी कर ले गए हैं जीरन थाना और पुलिस सहायता केंद्र चीताखेड़ा पुलिस चोरी के मामले की तफ्तीश शुरू ही नहीं कर पाई और एक बार फिर इस घटना के चौथे ही दिन चीताखेड़ा गांव के मध्य स्थित रेगर समाज के बाबा रामदेव मंदिर के रविवार -सोमवार की रात्रि को सबसे पहले मंदिर के आस-पास घरों के बाहर कुंडी (सांकल) लगा दी फिर मंदिर के ताले चटका कर घोड़े पर सवार चांदी के बाबा रामदेव की प्रतिमा को मंदिर से कुछ ही दूरी पर लेजाकर झाड़ियों में फेंक गए और चांदी के दो छतर, सिंहासन का हार (माला),बेकुण्डी 400 ग्राम चांदी पर हाथ साफ कर दिया है। इसी दरमियान डेढ़ किलोमीटर दूरी पर नायनखेडी गांव में स्थित राधा कृष्ण मंदिर के मुख्य द्वार चौनल गेट और गर्भग्रह के द्वार का ताला तोड़कर मंदिर में रखे दानपात्र (भण्डार) का सब्बल से ताला तोड़कर भण्डार में पड़ी अनुमानित सवा लाख रुपए की राशि पर हाथ साफ कर दिया है। दोनों मंदिरों पर चोरी होने की सुचना मिलते ही पुलिस सहायता केंद्र चौकी प्रभारी विरेन्द्र सिंह बिसेन मौके पर पहुंचे और मौके का पंचनामा बनाया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE