BREAKING NEWS
KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2024, 2:27 pm
KHABAR : ओरछा पहुंचे प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, रामराजा सरकार के दर्शन कर की पूजा अर्चना, ​​​​​​​भाजपा कार्यकर्ताओं से मिल कर की सदस्यता अभियान की समीक्षा, पढे़ खबर 

Share On:-

निवाड़ी। जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह सोमवार सुबह रामराजा सरकार की नगरी ओरछा पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले श्री रामराजा सरकार के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद भाजपा के सदस्यता अभियान में भी हिस्सा लिया।


बता दें कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में भाजपा सदस्यता अभियान चला रही है। इस अभियान की जिम्मेदारी आला कमान ने भाजपा के प्रभारी मंत्रियों को दी है। इसी अभियान की समीक्षा करने के लिये निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह आज सुबह ओरछा पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।


सबसे पहले वे श्रीरामराजा सरकार के मंदिर पहुंचे यहां उन्होंने रामराजा सरकार के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद वे भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले और सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा की। इस दौरान नारायण सिंह कुशवाह ने भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस अभियान से जोड़ने का संकल्प दिलवाया।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत लोगों को भाजपा से जोड़ने का जो लक्ष्य रखा है वो समय पर पूरा हो। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी इस अभियान को लेकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की बात कही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE