नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा जिले के अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कर अपराधों के निराकरण करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था, जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच, नवल सिंह सिसौदिया व एसडीओपी मनासा विमलेश उईके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक एसके यादव के नेतृत्व में थाना मनासा पुलिस द्वारा मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी में फरार 5000 रूपये के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 16.09.2024 को मनासा पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर 5 हजार रूपये की ईनामी राशी के फरार आरोपी गोपाल उर्फ वकील पिता दुर्गा बंजारा उम्र 44 साल नि० बालागंज को गिरफ्तार किया गया है। तथा आरोपी को न्यायालय पेश किया गया है।

ज्ञात हो कि 12.04.2021 को पुलिस थाना मनासा द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर बांगरेडखेडा बालाजी मंदिर के सामने आमरोड से आरोपी शेतानसिंह पिता नाथु बंजारा उम्र 35 साल नि० बसेडी भाटी के कब्जे वाली पिकअप एमपी 14 जीबी 1600 से 03 क्विंटल 74 किलोग्राम डोडाचुरा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया था तथा विवेचना के दोरान अन्य तीन आरोपियों मुकेश पिता शंकरलाल बारेठ उम्र 34 साल नि० धामनीया थाना जावद, कुलदीप सिंह पिता उदयसिंह पंवार उम्र 22 साल नि० खुर्दखेडी थाना जावद, वजेसिंह पिता गोमा बंजारा उम्र 27 साल नि बालागंज को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था तथा प्रकरण में आरोपी गोपाल उर्फ वकील पिता दुर्गा बंजारा नि बालागंज का घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 हजार रूपये राशी की ईनामी उदघोषणा भी की गयी थी।

सराहनीय कार्य-
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी मनासा शिवकुमार यादव, उनि तेज सिंह सिसोदिया, सउनि रमेश मोरी, आर अनिल धाकड, आर हेमन्त सिंह सोनगरा, आर नानूराम पाटीदार, आर तेज सिंह सिसोदिया, सेनिक घनश्याम का विशेष योगदान रहा।