BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 17, 2024, 12:23 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का रतनगढ़ थाना क्षेत्र और प्रधानमंत्री आवास योजना, जब खाकी तक पहुंची ये शिकायत तो उड़ गए सबके होश, मांगी बुआ ने बनाया कई ग्रामीणों को शिकार, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के रतनगढ़ क्षेत्र से विधवा पेंशन व प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर रूपये लेने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत भी रतनगढ़ थाना पुलिस तक पहुंची है। 
फरियादी कालूराम पिता पन्नालाल भील उम्र 20 साल निवासी देहपुर थाना रतनगढ़ का निवासी होकर मजदूरी करता हूं। हमारे गांव में मेरी बुआ मांगी बाई पति देवीलाल भील रहती है उसने मुझसे कहा कि प्रधानमंत्री आवास में तेरा नाम लिखवा देती हूं। थोडे पैसे लगेंगे तो मैनें एक बार चार हजार रुपये उसके बाद किश्तों में मैंने कुल 10 हजार रुपये मांगे। बुआ को दे दिये जब प्रधानमंत्री आवास में मेरा नाम नहीं आया तो गांव के और लोग भी मिले उन्होंने भी मुझे बताया कि उन्होने भी मांगी बुआ को प्रधानमंत्री आवास के लिये पैसे दिये है तो मुझे पता चला कि रतनी बाई पति स्व. नारुलाल ने विधवा पेंशन और प्रधानमंत्री आवास के नाम पर पांच हजार रुपये, जुझार पिता भीमराज भील ने आठ हजार रुपये, प्रहलाद पिता रामचन्द्र ने दस हजार रुपये, नंदलाल पिता भंवरलाल ने दस हजार रुपये, ओमप्रकाश पिता घांसीलाल ने 600 रुपये, शंकरलाल पिता लोधीराम भील ने 600 रुपये इस प्रकार गांव के और लोगों से भी बुआ मांगी बाई ने प्रधानमंत्री आवास व विधवा पेंशन के नाम पर रुपये लिये हैं। जब हमनें हमारा नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में नहीं आने पर मांगीबुआ से बोला कि हमारे पैसे वापस दो हमारा नाम नहीं आया है तो बोली कि 05.09.2024 को तुम्हारे पैसे दे दूंगी लेकिन 05.09.2024 को भी मांगी बाई ने पैसे नहीं दिये तो मैं रिपोर्ट करने थाने आया हूँ रिपोर्ट करता हूँ कार्य वाही की जाये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE