BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 17, 2024, 6:33 pm
NEWS : सट्टे के कारोबार में संलिप्त एवं अवैध लेन-देन के कारण रुपये की अवैध वसूली के लिये धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सट्टे के कारोबार में संलिप्त, रूपयों की अवैध वसूली को लेकर जान से मारने की धमकी देने के प्रकरण में वांछित आरोपी को कपासन थाना पुलिस ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है।
         
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पर्वत सिंह व वृताधिकारी वृत ग्रामीण चित्तौडगढ शिवप्रकाश टेलर के सुपरविजन में पुलिस थाना कपासन पर दर्ज प्रकरण में प्रार्थी  अभिषेक  प्रजापत  निवासी कुम्हार मोहल्ला थाना कपासन चित्तौडगढ ने पुलिस थाना कपासन पर एफआईआर इस आशय की दर्ज कराई की दिनांक 25 नवंबर 2023 को व उससे पूर्व भी व दिनांक 15 मार्च 2024 को  रात्री के समय बालमुकन्द ईणानी का फोन आया और मुझ प्रार्थी को धमकी दी कि जान से मार दूंगा एवं मुझसे नाजायज रुपये 15 से 20 लाख रुपये की मांग कर रहा है एवं मुझ प्रार्थी को मानसिक एवं शारीरिक रुप से परेशान करता है और मुझ प्रार्थी का जीना दुभर कर दिया हैं। पुर्व में भी मुझ प्रार्थी को जान से मारने की धमकी दी एवं मुझ प्रार्थी को जान से मारने की धमकी दे चुका हैं। इस पर  पुलिस थाना कपासन पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान एएसआई सुभाष  थाना कपासन के जिम्मे किया गया जिस पर प्रकरण में अनुसंधान करने पर अभियुक्त बाल मुंकद ईनाणी पिता  कैलाश चन्द्र ईनाणी जाति माहेश्वरी उम्र 40 साल निवासी सोमानी मोहल्ला कपासन जिला चित्तौडगढ पर  अपराध प्रमाणित होने से उक्त अभियुक्त को अहमदाबाद ऐयरपोर्ट से डिटेन कर बाद अनुसंधान के गिरफ्तार किया गया ।  अभियुक्त बालमुकंद के अवैध ऑनलाईन सटटे, सटटे के रुपयों के लेने देन की धमकी से संबंधीत  प्रकरण में वृताधिकारी वृत ग्रामीण शिवप्रकाश टेलर द्वारा अनुसंधान किया जा रहा हैं  तथा अभियुक्त के विरुध और भी प्रकरण दर्ज है जिसके संबंध में पुछताछ जारी हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE