BREAKING NEWS
KHABAR : विश्व हिन्दू परिषद के दो दिवसीय जिला.. <<     बड़वानी में दर्दनाक हादसा:खुले कुएं में.. <<     "शिवपुरी के नरवर किले की ऐतिहासिक तोप चोरी का.. <<     BIG NEWS : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस.. <<     VIDEO NEWS: 30वीं स्टेट ट्रायथलॉन चैंपियनशिप में.. <<     बड़वानी पुलिस का बड़ा एक्शन, लूटकांड का 6 घंटे.. <<     माउंट आबू पहुंचे सांसद लुंबाराम.. <<     KHABAR : नीमच बना ट्रायथलॉन का चैंपियन, 30वीं राज्य.. <<     KHABAR : मैदान बचाओ आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन,.. <<     REPORT : 7 अगस्त तक मांगें नहीं मानीं तो 8 अगस्त से.. <<     KHABAR : दतिया में सीएम का रोड शो, खंडवा में कृषि.. <<     KHABAR : रेल के साथ खेल नहीं अभियान के तहत नुक्कड़.. <<     NEWS : छात्रों के समर्थन में निम्बाहेड़ा में.. <<     NEWS : सांसद लुंबाराम चौधरी ने माउंट आबू पहुंचकर.. <<     NEWS : नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विधायक.. <<     BIG NEWS : तलवार से केक काटकर रील वायरल करने वाला.. <<     KHABAR : सगरवंशी माली समाज सामाजिक संस्था यूथ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 18, 2024, 5:22 pm
BIG NEWS : दिनदहाड़े मोटरसाइकल पर सवार होकर आए दो अज्ञात बदमाशों ने रिवाल्वर की नोक पर मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक से लुटे 71 हजार रुपए, खाकी खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे, पढ़े भगत मांगरिया की खबर  

Share On:-

चीताखेड़ा। स्थानीय गांव में दिनदहाड़े हथियारों से लैस मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशो ने रिवाल्वर की नोक पर मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक से लुटे 71 हजार रुपए और भाग निकले। क्षेत्र चोर लुटेरों के हवाले,एक ही माह के अंतराल में कई मंदिरों में अज्ञात चोर बदमाशों द्वारा चांदी के आभूषण एवं दानपात्र से दान राशि लुटकर घटनाएं सामने आई है। इतना कुछ हो जाने के बाद भी पुलिस निष्क्रियता बरतती रही। इसका नतीजा यह हुआ है कि बुधवार को दिनदहाड़े मोटरसाइकल दो सवार मुंह पर मास्क पहने पिस्तौल की नोक पर  मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक में  फायरिंग करते हुए  नगदी 70 हजार रुपए लुटकर हवा हवाई फायर करते हुए भाग निकले।  

उल्लेखनीय है कि बैंक में तैनात चपरासी बंशीलाल दायमा लुटेरों से झुमाझटकी के दौरान रिवाल्वर से सिर में चोट लगी है और हितग्राही महिला मांगी बाई पति प्रहलाद मीणा निवासी कानपुरा, जुमा बाई पिता शांतिलाल रावत 25 वर्षीय निवासी भीमपुरा को पांव में लगी गोली से बूरी तरह से घायल हो गए हैं जिसका इलाज हेतु जिला चिकित्सालय ले जाया गया। लूटेरे जाते जाते हवाई फायरिंग करते हुए निकले।
 चीताखेड़ा में दहशत में लोग। सुचना मिलते ही जिला पुलिस प्रशासन का पूरा मेकमा घटना स्थल पहुंचा। जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, एडिशन एसपी नवल सिंह सिसोदिया,सीएसपी अभिषेक रंजन, जीरन थाना प्रभारी मनोज सिंह जादौन,सहायता केंद्र चौकी प्रभारी विरेन्द्र सिंह बिसेन, तहसीलदार नवीन गर्ग, पटवारी नरेन्द्र योगी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायरिंग के दौरान बंदुक से निकले कारतूस बरामद किए पुलिस ने। 

जीरन थाना क्षेत्र के ग्राम राबडिया में एक ही रात में अलग-अलग पांच मंदिरों में अज्ञात बदमाशों द्वारा चांदी के आभूषण एवं दानपात्र से दान राशि लुटकर घटना को अंजाम दिया गया था। मंदिर में चोरी करने के दौरान सीसीटीवी कैमरे में फुटेज कैद हो जाने के बावजूद भी पुलिस बदमाशों को पकड़ने में कामयाब नहीं हुई। जिसका अंजाम कुछ दिनों बाद गमेरपुरा में वेल्डिंग मशीन चोरी की घटनाएं गठित हुई। पुलिस की निष्क्रियता का फायदा उठाते हुए हरनावदा मार्ग पर स्थित चीताखेड़ा के बाबा रामदेव मंदिर पर से 11 सितंबर की मध्य रात्रि को 40 किलो वजनी लोहे के तार और सरिया कटिंग मशीन चोरी कर गए। फिर भी पुलिस चद्दर तानकर सोई रही। इस घटना के चौथे ही दिन गांव में रेगर समाज के बाबा रामदेव मंदिर के ताले चटका कर चांदी के आभूषण ले उड़े। इसी दरमियान डेढ़ किलोमीटर दूरी पर नायनखेडी गांव में राधा कृष्ण मंदिर में रखे दानपात्र से अनुमानित सवा लाख रुपए लुट कर ले गए। इतना सबकुछ हो जाने के बाद भी पुलिस पूरी तरह लापरवाह बनी रही इसी का नतीजा यह हुआ कि आज बुधवार को अज्ञात बदमाश रिवाल्वर की नोक पर मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक में बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए पुलिस को बड़ी चुनौती दे गए अज्ञात बदमाश। पुलिस अब इधर-उधर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE