BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 20, 2024, 3:01 pm
BIG NEWS : एनडीपीएस के मामले में 6 साल से फरार ईनामी आरोपी और नीमच का हर्कियाखाल फंटा, जब बस का कर रहा था इन्तजार तो मौके पर पहुंची निम्बाहेड़ा पुलिस, फिर घेराबंदी कर पकड़ा विष्णु को, पढ़े दिनेश मेनारिया की खबर     

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निंबाहेड़ा थाना पुलिस ने 71 किलोग्राम अवैध अफीम तस्करी में 6 साल से फरार 10 हजार रूपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि दिनांक 24 अप्रैल 2018 को दौराने नाकाबन्दी थाना कोतवाली निम्बाहेडा क्षेत्र में कल्याणपुरा से केली रोड पर एक क्रेटा कार से 71 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त कर मौके से एक आरोपी चौथमल को गिरफ्तार किया गया था। बाद अनुसंधान के न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। उसी समय से अफीम सप्लायर विष्णु नागदा फरार चल रहा था, जिस पर 10 हजार रूपये का ईनाम जारी किया हुआ था। इस मामले को गम्भीरता से लेते हुये अतिशीघ्र विष्णु नागदा को गिरफ्तार करने हेतु निर्देश दिये गये। इस पर पर्वत सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, बद्रीप्रसाद पुलिस उप अधीक्षक निम्बाहेडा व रामसुमेर पुनि थानाधिकारी थाना निम्बाहेडा कोतवाली के नेतृत्व में वांछित अभियूक्तगण की तलाश हेतु एएसआई सूरज कुमार तथा जाप्ते की टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा प्रकरण में फरार चल रहे अभियूक्त विष्णु नागदा नीमच की तलाश लगातार मन्दसौर, नीमच, नाहरगढ की तरफ कर रही थी कि दिनांक 19 सितम्बर 2024 को जरिये मुखबीर से एएसआई सूरज कुमार को सूचना मिली कि विष्णु नागदा नीमच में आया हुआ है तथा कुछ ही देर में मन्दसौर की तरफ जाने के लिये हर्कियाखाल फंटा पर आयेगा। मुताबिक मुखबिर की सूचना के पुलिस टीम हर्कियाखाल फंटा पहुंचे जहां मुखबिर के बताये हुलिये का एक व्यक्ति बस का इंतजार कर रहा था जो जाप्ता पुलिस को बावर्दी देखकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसको एएस आई सूरज कुमार मय टीम ने घेरा देकर पकड़ कर नाम पता पुछा तो उसने अपने नाम विष्णु नागदा पिता भगत राम नागदा जाति नागदा उम्र 36 साल निवासी रेवली देवली थाना नीमच सीटी जिला नीमच मध्यप्रदेश होना बताया जो प्रकरण हाजा मे वांछित होने से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त गिरफ़्तारी से बचने के लिये मोबाईल व किसी भी प्रकार की डिवाईस का प्रयोग नही करता था तथा मन्दसौर व उज्जैन की तरफ भेष बदलकर रहता था। अभियूक्त की गिरफ़्तारी हेतु निम्बाहेडा पुलिस ने काफी दिनो से उसके रहने के ठिकानो पर रैकी की और मुखबीर मामुर किये। इस प्रकार भरसक प्रयास से अभियुक्त की गिरफतारी की गई। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE