BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 20, 2024, 3:53 pm
BIG NEWS : नीमच-छोटीसादड़ी मार्ग और सुबी तिराहा, जब नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने रुकवाई स्विफ्ट कार, फिर जैसे ही ली वाहन की तलशी तो हुआ ये बड़ा खुलासा, आरोपी कैलाश चढ़ा खाकी के हत्थे, पढ़े खबर     

Share On:-

नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बघाना विजय सागरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी एवं नशे के विरुद्द चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत 06 लाख रुपये मुल्य का 60 किलो मादक पदार्थ डोडाचुरा मय स्विफ्ट कार के जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 19 सितम्बर 2024 को उनि एसएस चुण्डावत द्वारा मय फोर्स के तेलनखेडी शमशान के पास सुबी तिराहा सादडी रोड बघाना पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों के चैकिंग की जा रही थी। चैकिंग के दौरान ग्राम सुबी, राजस्थान तरफ से एक संदिग्ध वाहन आता दिखाई दिया जिसके पास आने पर उक्त वाहन को शासकीय वाहन को वाहन रोड के बीच में लगाकर व हमराह फोर्स को रोड के दाये बाये साईट लगाकर घेराबंदी कर रोका। मौके पर शासकीय वाहन की लाईट व साथ में मौजूद टार्च की रोशनी से वाहन को देखने पर एक सफेद रंग की मारूति स्विफ्ट कार जिसके आगे नंबर प्लेट पर RJ 27 CK 3456 की नम्बर प्लेट लगी होकर कार चालक के अतिरिक्त अन्य कोई व्यक्ति कार में नहीं दिखा। वाहन चालक पुलिस को देखकर हडबडाने व घबराने लगा। उक्त कार के चालक से उसका नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम कैलाश पिता वरदीचंद जाट उम्र 38 साल, निवासी ग्राम धमाना, थाना कपासन, जिला चित्तौडगढ़ राजस्थान का होना बताया। स्विफ्ट कार को चैक करने पर कार के अंदर 4 कट्टो में भरा 06 लाख रुपये मुल्य का 60 किलो मादक पदार्थ डोडाचुरा मिला। जिस पर आरोपी से उक्त डोडाचुरा मय कार के जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी कैलाश जाट के विरुद्ध अपराध क्रमांक 276/24 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी से जप्त मादक पदार्थ के संबध में पुछताछ व विवेचना जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE