BREAKING NEWS
BIG NEWS : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक.. <<     BIG NEWS : रतलाम में कांग्रेस की अंदरूनी कलह सड़क पर,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की सिंगोली पुलिस की बड़ी सफलता,.. <<     KHABAR : वॉइस ऑफ एमपी की खबर का असर, सहकारिता भर्ती.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही लक्ष्मी देवी शर्मा, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों का किस्मत देगी साथ और.. <<     BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 22, 2024, 4:29 pm
BIG NEWS : एमपी में जैन कल्याण बोर्ड के गठन का ऐलान, क्षमावाणी कार्यक्रम में बोले सीएम- हमारे रोम-रोम में जियो और जीने दो का दर्शन, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में सरकार जैन कल्याण बोर्ड का गठन करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसकी घोषणा की है। वे शनिवार को भोपाल स्थित सीएम हाउस में क्षमा वाणी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।


सीएम ने एक और अहम घोषणा करते हुए कहा कि विहार के दौरान मुनि, आचार्य, साधु-संत जब भी किसी निकाय या पंचायत से गुजरेंगे और उन्हें किसी शासकीय भवन की आवश्यकता होगी, तो शासन उन्हें निरूशुल्क और सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराएगा।


सीएम ने ये भी कहा कि सागर में खुलने वाले मेडिकल कॉलेज का नाम आचार्य विद्यासागर जी महाराज के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने जैन समाज को लेकर कहा कि कमल दल विशाल जलराशि में होने के बाद भी अपने ऊपर एक बूंद भी पानी को स्वीकार नहीं करता है, इस तरह का स्वभाव जैन समाज में है।


जियो और जीने दो हमारे शासकों की प्रवृत्ति रही
सीएम ने कहा, जियो और जीने दो हमारे शासकों की प्रवृत्ति रही है। हमारे देश ने किसी देश को गुलाम नहीं बनाया। जियो और जीने दो का दर्शन हमारे रोम-रोम में है। बड़ा आदमी अगर किसी को क्षमा करे तो यह वीरता की श्रेणी में आता है। अगर समर्थ और शक्ति संपन्न व्यक्ति में क्षमता का भाव हो तो वह वीरता ही होती है।


जब मुख्यमंत्री को बुलाया गया मोहन यादव जैन
इससे पहले उद्घोषक ने सीएम यादव को मंच पर बुलाते वक्त उन्हें मोहन यादव जैन नाम से संबोधित किया। इस पर सीएम यादव ने अपने संबोधन में कहा कि वे जैन स्वीकार करते हुए अपने नाम के साथ उज्जैन भी जोड़ते हैं।


वीडी शर्मा ने कहा- उत्तम क्षमा के रूप में सभी से क्षमा मांगता हूं
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि हमारे देश में कहावत है कि क्षमा बड़न को चाहिए, छोटे को उत्पात। उन्होंने भृगु ऋषि और भगवान विष्णु के बीच हुए संवाद का जिक्र करते हुए कहा कि लात मारे जाने के बाद भगवान विष्णु ने भृगु ऋषि से क्षमा मांगी थी। कहा था कि मेरा शरीर वज्र का है, अगर आपको चोट लगी हो तो मैं क्षमा मांगता हूं। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि उत्तम क्षमा के रूप में सभी से क्षमा मांगते हैं।


मंत्री काश्यप ने कहा- क्षमा से बड़ा सुकून का पल कोई नहीं
एमएसएमई मंत्री चौतन्य काश्यप ने कहा कि अलीराजपुर से लेकर शहडोल तक के‌ सकल जैन समाज के लोग यहां पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने यहां सबको आमंत्रण देकर बुलाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यहां आमंत्रण देने के लिए खुद पहल की है। मुख्यमंत्री ने जैन दर्शन को बढ़ावा देने का काम हमेशा किया है।


क्षमा इतना महत्वपूर्ण कार्य है कि अगर आप किसी को दिल से क्षमा करते हैं, और कोई अगर आपको दिल से क्षमा करता है तो इससे बड़ा सुकून का पल कोई नहीं होता। मुख्यमंत्री का नेतृत्व धर्म संस्कृति की ध्वजा आगे लेकर चलने वाला है।


पूर्व मंत्री ने कहा- किसी को तकलीफ हुई हो तो क्षमा
पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया ने कहा कि अपने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बहुत-बहुत धन्यवाद करना चाहता हूं कि 2017 के बाद सीएम निवास में क्षमता वाणी कार्यक्रम का आयोजन किया है। पर्यूषण के बाद हम सब क्षमा पर्व मनाते हैं। मेरी ओर से किसी को तकलीफ हुई हो तो क्षमा चाहता हूं।


मंत्री काश्यप के बेटे ने दी प्रस्तुति
सीएम मोहन यादव के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप और उनकी टीम में क्षमा याचना पर गीत हाथ जोड़ मिच्छामि दुक्कड़म क्षमा याचना कर लो प्रस्तुत किया। जिसे रतलाम के अनोखी लाल ने लिखा है।


बता दें, सिद्धार्थ काश्यप प्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री चौतन्य काश्यप के बेटे हैं। फीफा वर्ल्ड कप 2022 में उनकी म्यूजिशियन टीम के बैंड ने अपनी प्रस्तुति दी थी। एक साल पहले सिद्धार्थ काश्यप की एसके म्यूजिक वर्क्स द्वारा निर्मित यह लघु फिल्म ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शामिल हुए थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE