BREAKING NEWS
फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 24, 2024, 4:21 pm
BIG REPORT : केंद्रीय मंत्री शिवराज ने निभाया वादा, किसानों से की मुलाकात, इन मुद्दों पर की चर्चा, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किसान संगठन से हर मंगलवार को मिलने का वादा किया है। इसी सिलसिले में आज भारतीय किसान यूनियन ने उनसे नई दिल्ली स्थित पूसा परिसर में मुलाकात की।


बागपत और पंजाब के किसानों से की भेंट
शिवराज सिंह चौहान से किसान प्रतिनिधिमंडल बागपत और पंजाब के किसानों से भेंट की। धर्मपाल सिंह चौहान, सतेन्द्र सिंह तुगाना, रघुनाथ दादा पाटिल सहित प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से उन्होंने मुलाकात की। किसानों ने सरकार के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए सुझाव दिए। कृषि मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार करेंगे। 


कृषि मंत्री ने किसानों को सरकार के प्रयासों से अवगत कराया
इस दौरान फसल बीमा, किसान सम्मान निधि, आवारा पशु, एमएसपी, खाद बीज सहित किसानों और कृषि से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। कृषि मंत्री ने किसानों को सरकार के प्रयासों से अवगत कराया। साथ ही केन्द्र सरकार के अब तक लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों और उनके लाभ के बारे में बताया गया।


हर मंगलवार किसानों से करेंगे मुलाकात
शिवराज सिंह चौहान ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि हमने कुछ दिनों पहले तय किया था कि प्रत्येक मंगलवार किसान संगठनों और किसान भाई-बहनों से भेंट कर चर्चा करेंगे। इसी दिशा में आज नई दिल्ली स्थित पूसा परिसर में अलग-अलग किसान संगठनों के किसान भाइयों से भेंट की।


संवाद का यह क्रम निरंतर चलता रहेगा
इस दौरान विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। साथ ही किसान साथियों ने कृषि एवं किसान कल्याण की दिशा में लिए सरकार द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता किसान कल्याण है। समन्वित और सामूहिक प्रयासों से हम किसानों की उन्नति में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, मिलकर आगे बढ़ेंगे। संवाद का यह क्रम निरंतर चलता रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE