नीमच। आज दिनांक 25 /9 /24 को कम्युनिटी इवेंट प्रोग्राम, नीलकंठ पूरा बोरखेड़ी में आयोजित किया गया, जिसमें प्रोग्राम डायरेक्टर प्रमोद नायर, प्रोजेक्ट मैनेजर विकास अहीर ,सरपंच साहब मंत्री ,आईसीटीसी विभाग, आर्ट सेंटर ,सीएससी एवं हमारी की पापुलेशन और हमारी बहनों को आमंत्रित किया गया । प्रोग्राम की शुरुआत पंडित दीनदयाल जयंती होने के उपलक्ष में उनके फोटो पर माल्या अर्पण कर की गई। प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रमोद नायर द्वारा ,पंडित दीनदयाल के विषय में जानकारी दी गई, उनके द्वारा बताया गया कि पंडित दीनदयाल जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे हैं ,वह एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे ,उन्होंने हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में कई लेख लिखे हैं एवं कई पत्र पत्रिकाएं प्रकाशित की है।
प्रोग्राम की शुरुआत करते हुए सभी का परिचय लिया गया ,सभी का स्वागत किया गया तत्पश्चात प्रोग्राम की शुरुआत की गई। प्रोग्राम की शुरुआत नृत्य प्रतियोगिता के द्वारा की गई ,जिसमें हमारी बहनों के द्वारा और छोटी-छोटी हमारी प्यारी बच्चियों के द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए गए। बैलून प्रतियोगिता रखी गई जिसमें बच्चों के द्वारा भाग लिया गया एवं गतिविधियों की गई। प्रथम ,द्वितीय , तृतीय प्राईस रखा गया, जिसमें प्रथम , द्वितीय और तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को प्राईस दिया गया और प्रोत्साहन राशि भी दी गई।
अलग-अलग प्रकार की गतिविधियां की गई-
जागरूकता को लेकर भी सभी से चर्चा की गई। एचआईवी के विषय में एसटीआई के विषय में और संक्रमित बीमारियों के विषय में जानकारी दी गई एवं अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए गए सभी अपना समय पर टेस्ट करवाए, समय रहते सभी कोई भी संक्रमित बीमारी होने पर तुरंत अपनी जांच करवाए इस तरह से जागरूकता के विषय में सभी को बताया और समझाया गया। प्रोग्राम के अंत में सभी को रामाकृष्णा फाउंडेशन टीआई प्रोजेक्ट द्वारा भोजन करवाया गया।
इस अवसर पर प्रोग्राम डायरेक्टर प्रमोद नायर, प्रोजेक्ट मैनेजर विकास अहीर, काउंसलर राखी राजौरा, डॉक्टर देवेंद्र पाटीदार, डॉक्टर प्रियंका बैरागी, सरपंच साहब, आर्ट सेंटर्स एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। सभी के द्वारा अपनी भागीदारी प्रदान की गई ।रामाकृष्णा फाउंडेशन,नीमच टीआई।