इंदौर। शहर में बढ़ते हुये हुए नशे के खिलाफ ,बढ़ रहे नशे की रोकथाम के लिए इंदौर क्राइम ब्रांच डी.सी.पी. क्राइम ब्रांच विनोद कुमार मीणा के नेतृत्व में की जा रही उल्लेखनीय, सराहनीय कार्यवाही एवं नशे का व्यापार करने वालों की धरपकड़ को देखते हुए भारतीय मानवाधिकार परिषद प्रदेश अध्यक्ष सलीम शेख एवं खुलासा टुडे ग्रुप के प्रबंध संचालक, प्रधान संपादक असलम कुरैशी, समाजसेवी राहुल निहोरे, जूनियर नसीरुद्दीन शाह, अज्जू शेख, अनिल सेन, आमिर खान द्वारा क्राइम ब्रांच इंदौर टीम का उत्साहवर्धन करते हुए स्वागत सम्मान किया गया एवं स्कूलों, कॉलेजों के बाहर चल रही पान की दुकानों, गली मोहल्लों में नशेले पदार्थों की बिक्री की रोकथाम के लिए और प्रभावी कार्यवाही के लिए ज्ञापन सौपा एवं संगठन एवं समाजजन की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया।