नीमच। शहर के सीएसवी अग्रोहा भवन में अग्रवाल महिला उत्सव समिति द्वारा आज अग्रसेन जयंती महोत्सव के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। उल्लेखनीय है कि श्री अग्रसेन महाराज के 5148 वें महोत्सव पर अग्रवाल समाज द्वारा अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अग्रवाल महिला उत्सव समिति के तत्वाधान में तीन दिन तक अनेक कार्यक्रम होंगे। आज कार्यक्रम की थीम मनोरंजन पर आधारित रही। जिसमें जिंदगी के रंग हंसी फुहार के संग, मूवी ऑन द बेस्ट, सॉन्ग में है दम, रॉकस्टार कपल आदि अनेक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत श्री अग्रसेन महाराज की छवि पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश बंसल, उपाध्यक्ष अरुण गोयल और अनिल गोयल, सचिव अशोक मंगल, मुकेश गर्ग अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अग्रवाल महिला उत्सव समिति की संयोजक लता गर्ग, डिंपल गोयल, अर्पिता मित्तल, निर्मला अग्रवाल, निकिता गर्ग, कविता गोयल, नेहा अग्रवाल, प्रिया गोयल, पिंकी सिंहल और शिखा गोयल की कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में विशेष भूमिका रही।