BREAKING NEWS
KHABAR : 150 कावड़ियों ने शुरू की 400 किमी की डाक कावड़.. <<     KHABAR : 15 साल से पक्की सड़क का इंतजार, बारिश में.. <<     ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों की परख,.. <<     KHABAR : एम्स भोपाल को मिला नया एग्जीक्यूटिव.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     KHABAR : 15 अगस्त पर राष्ट्रपति भवन में खास आयोजन,.. <<     BIG REPORT : विकास नगर में 11 लाख की नाली का काम शुरू,.. <<     KHABAR : इंदौर में न्याय का महामंच, सीएम मोहन यादव.. <<     KHABAR : खरगोन में जिला स्तरीय पर्यटन क्विज.. <<     गंधर्वपुरी में लगा जनविश्वास शिविर,.. <<     NEWS : या हुसैन की सदाओं से गूंजा राजस्थान का.. <<     BIG NEWS : नशे के खिलाफ एमपी सरकार का बड़ा ऐलान, 2029 तक.. <<     KHABAR : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीण विकास.. <<     KHABAR : गंधर्वपुरी में साकार हुआ जन विश्वास,.. <<     KHABAR : भाजपा के नए कार्यालय में हरियाली का संदेश,.. <<     नीमच में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का.. <<     उज्जैन पहुंचे सांसद मनोज तिवारी, परिवार संग.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 27, 2024, 7:43 pm
KHABAR : श्री दुधाखेडी माताजी मंदिर के दान पात्र की गणना का कार्य, दो दिनों की गणना मे आंकड़ा 35 लाख 55 हजार 500 रुपये, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

गरोठ। क्षेत्र के प्रसिद्ध आरोग्य धाम श्री दुधाखेडी माताजी मंदिर के दान पात्रों  को मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष एस. डी.एम गरोठ चन्दर सिंह सोलंकी के आदेशनुसार मंदिर समिति सचिव  प्रभारी तहसीलदार भानपुरा विनोद शर्मा के निर्देशन मे गणना के दूसरे दिवस शुक्रवार को भी नवागत पटवारी नितिन सिंह द्वारा खोले गए।
अधिक जानकारी देते हुए मंदिर लेखापाल नरेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि  शुक्रवार को देर शाम तक चली गणना मे कुल 17 लाख 57 हजार 500 रुपये की गणना का कार्य किया गया। इस तरह दो दिवस की गणना का आंकड़ा  35 लाख  55 हजार  500 रुपये पहुँच गया है।
शुक्रवार को भी गणना का कार्य राजस्व विभाग भानपुरा नव पटवारी गण,महिला ,पुरुष  समीपस्थ ग्रामो के कोटवार, बैंक कर्मचारियों,मंदिर व्यवस्था पक रामेश्वर शर्मा,मंदिर पुजारी घनश्याम नाथ योगी,ग्राम कोटवार परमानन्द शर्मा अन्य समीपस्थ ग्रामो के कोटवार एवं मंदिर कर्मचारियों द्वारा किया गया।
गणना कार्य का भानपुरा तहसीलदार विनोद शर्मा ने निरक्षण किया। गणना के उपरांत राशी को सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया  शाखा गरोठ के सहायक प्रबंधक हेमंत मीणा को सुपर्द किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर गणना कार्य की रिकार्डिंग सी.सी.टीवी. कैमरे के माध्यम से की गई। आगामी दिनों मे सोमवार को गणना कार्य ओर होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE