देवास। जिले में नवरात्रि पर्व 03 अक्टूबर से मनाया जाएगा। नवरात्रि पर्व की तैयारियों के संबंध में बैठक मॉ चामुंडा शासकीय देवस्थान प्रबंध समिति कार्यालय में आयोजित हुई। आयोजित बैठक में विधायक गायत्री राजे पंवार, कलेक्टर ऋषव गुप्ता,एसपी सम्पत उपाध्याय,सहित जनप्रतिनिधिगण ओर प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में विधायक गायत्री राजे पवार ने कहा कि पार्किंग की ऐसी व्यवस्था करें की दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को ज्यादा दूर पेदल नहीं चलना पड़े। माताजी टेकरी और शहर में सजावट करें। कलेक्टर गुप्ता ने निर्देश दिए कि नवरात्रि पर्व पर देवास शहर में विभिन्न स्थानों पर भण्डारों से वितरित होने वाली खाद्य सामग्रियों की जांच करें। नवरात्रि के दौरान अवैध दुकानों के अतिक्रमण को हटाया जाये। नवरात्रि पर्व पर वाहन पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए। अवैध पार्किंग पर कार्यवाही की जाये। दुकानों को व्यवस्थित लगवाये।