BREAKING NEWS
KHABAR : 150 कावड़ियों ने शुरू की 400 किमी की डाक कावड़.. <<     KHABAR : 15 साल से पक्की सड़क का इंतजार, बारिश में.. <<     ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों की परख,.. <<     KHABAR : एम्स भोपाल को मिला नया एग्जीक्यूटिव.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     KHABAR : 15 अगस्त पर राष्ट्रपति भवन में खास आयोजन,.. <<     BIG REPORT : विकास नगर में 11 लाख की नाली का काम शुरू,.. <<     KHABAR : इंदौर में न्याय का महामंच, सीएम मोहन यादव.. <<     KHABAR : खरगोन में जिला स्तरीय पर्यटन क्विज.. <<     गंधर्वपुरी में लगा जनविश्वास शिविर,.. <<     NEWS : या हुसैन की सदाओं से गूंजा राजस्थान का.. <<     BIG NEWS : नशे के खिलाफ एमपी सरकार का बड़ा ऐलान, 2029 तक.. <<     KHABAR : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीण विकास.. <<     KHABAR : गंधर्वपुरी में साकार हुआ जन विश्वास,.. <<     KHABAR : भाजपा के नए कार्यालय में हरियाली का संदेश,.. <<     नीमच में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का.. <<     उज्जैन पहुंचे सांसद मनोज तिवारी, परिवार संग.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 28, 2024, 11:19 am
BIG NEWS : नीमच जिले के ग्रामीण अंचल में आसमान से गिरी आफत, विकलांग विद्या बुगालिया के घर में घुसा बारिश का पानी, राशन सहित गृहस्थी का सामना डूबा, ग्रामीणों ने बमुश्किल निकाला बाहर, पढ़े बालमुकुंद नागर की खबर

Share On:-

दूदरसी। यहां आज 28 सितंबर की अलसुबह 7 बजे से हो रही आसमानी बारिश से गांव में अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया। भारी बारिश के चलते यहां एक गरीब विकलांग विद्या बुगालिया के घर में नाले का पानी घुस गया, जिससे घर में रखा राशन कपड़े बिस्तर सभी भीग गए और विकलांग विद्या ज़ोर ज़ोर से आवाज़ लगा रही बचाओ बचाओ लेकिन जोरदार बारिश से कुछ भी सुनाई नहीं दे रहा था, फिर उसने मोबाइल से सुरेशदास को फोन लगाया और उसने हमारे संवाददाता को सूचना दी तत्काल वह भी मौके पहुंचे और कुछ लोगों की मदद से विकलांग बालिका को वहां से बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
ज्ञात रहे गांव के खेतों का पानी गांव में बनी पुरानी तलाई में आता है और पानी निकासी के लिए ग्राम पंचायत ने एक बड़े नाले का निर्माण कर रखा है किन्तु कुछ लोगों ने नाले के उपर पट्टियां डाल कर नाले को अवरुद्ध कर दिया गया है, जिस कारण बारिश का पानी उसमें समाहित न होकर नीमच मार्ग पर बनी सड़क के सहारे होता हुआ बहता हुआ घरों में घुस जाता है।


गौरतलब है कि संपन्न लोगों द्वारा अपने मकान की नींव ऊंची कर ली गई लेकिन इस गरीब विकलांग विद्या का मकान सड़क से नीचा रह गया है जिस वजह से आज बारिश का पानी उसके घर में घुस गया है जिस वजह से घर में रखा सारा सामान खराब हो गया है आज उसको खाना भी नसीब नहीं हो पाया है।


ज्ञात रहे विकलांग विद्या अपनी बुढ़ी मां के साथ रहती है और सिलाई मशीन से कपड़े व तिरपाल सीकर अपना गुजर-बसर करती है।आज इस गरीब विकलांग पर कुदरत ने भी रहम नहीं दिखाई और पुरा घर जलमग्न हो गया है। जिला प्रशासन को इस समाचार के माध्यम से अवगत कराया जाता है कि तुरंत इस गरीब विकलांग बालिका की सुध लें और तुरंत इसे मुआवजा दिलाया जाए और घर में पानी क्यों घुसा किस कारण बारिश का पानी नाले में नहीं निकलते हुए सड़क को नाले का रुप देते हुए इस गरीब विकलांग के घर में घुस गया इसकी गहनता से जांच की जाए और जिसने भी इस नाले को अवरुद्ध करने का गुनाह किया है उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं घटित नहीं हो।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE