भोपाल। दुर्गा धाम शक्तिपीठ मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भावत कथा के चौथे दिन संत रामदास महाराज ने श्रद्धालुओं को प्रहलाद चरित्र व नृसिंह अवतार के साथ श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया।
महाराज ने शुक्रवार को कथा के दौरान कहा मानव जीवन बंधनों में जकड़ा हुआ है। सद्गुरु के आशीर्वाद प्राप्त होने के उपरांत प्रभु भक्ति से दान, दया, तप, वंदना से निर्मल मन में अहंकार मोह, माया, रोग, ईर्ष्या, शोक संताप से मुक्ति होने से जीवन में प्रसन्नता पवित्रता प्राप्त होती है। वहीं परमपिता परमेश्वर का जन्म उत्सव की आभा पूरे परिवार के साथ समाज, समुदाय में फैलती है।
मंदिर के प्रचार सचिव अनिल ठाकुर ने बताया कि व्यास पूजन के अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित होने वालों में पप्पू राय फूलचंद गुप्ता, वीके पांडे, राघव गुप्ता, अवधेश पांडे, अर्जुन यादव, मोतीलाल पटेल, पदम सिंह, जादोन सत्यनारायण, गौतम वेदांत तिवारी, बाल गोविंद पांडे मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि कथा का आयोजन 24 सितंबर से किया जा रहा है, जिसका समापन 1 अक्टूबर को विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा।