झालावाड़। कस्बे में नवरत्न परिवार के राष्ट्रीय सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष राजेश जैन (डग वाला) नागेश्वर तीर्थ पहुंचे। जहां पर प्रभु नागेश्वर पार्श्वनाथ भगवान की सेवा पूजा कर तीर्थ में विराजित साध्विवर्या का आशीर्वाद लिया साथ ही सलाकार बोर्ड के अध्यक्ष बनने के प्रथम बार नागेश्वर आगमन पर नवरत्न परिवार मालवा महासंघ के सदस्यों सहित समाजजन ने स्वागत कर बहुमान किया।