BREAKING NEWS
KHABAR : जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : आठ साल पुराने चाकूबाजी के मामले में नीमच.. <<     KHABAR : चिराग तले अंधेरा, नीमच के शासकीय भवनों में.. <<     KHABAR : नीमच के कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष में होगी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की जीरन थाना पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : मालाहेड़ा में निःशुल्‍क आयुर्वेद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान नेता राकेश टिकैत उज्जैन पहुंचे, 30.. <<     KHABAR : एफएसएसएआई पोर्टल पर मिली शिकायत पर.. <<     KHABAR : मंदसौर से रवाना हुई मथुरा-वृंदावन की पावन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा में पेश विधेयक लोकतंत्र के लिए.. <<     BIG NEWS : महाकाल के शिवलिंग से अचानक टूटकर गिरा.. <<     KHABAR : अनुराग जैन को मिल सकता है एक्सटेंशन, एमपी.. <<     KHABAR : नगर पालिका परिषद ने शहर में अतिक्रमण हटाओ.. <<     नीमच में 8 फीट गहरे नाले में गिरा नंदी, गऊ सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 2, 2024, 10:27 am
BIG NEWS :  गांधी जयंती पर सीएम मोहन सफाई कर्मियों का करेंगे सम्मान, पीएम मोदी ग्वालियर को देंगे बड़ी सौगात, कांग्रेस पूरे प्रदेश में चलाएगी बेटी बचाओ अभियान, 

Share On:-

भोपाल। गांधी जयंती पर आज मुख्यमंत्री मोहन यादव सफाई कर्मियों का सम्मान करेंगे। मुख्यमंत्री का सुबह 9.40 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार आगमन होगा। यहां वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। 10 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में स्वच्छता दिवस एवं अमृत परियोजना के अंतर्गत लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम होगा। स्वच्छ भारत एवं अमृत परियोजना का प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुअली लोकार्पण और शुभारंभ किया जाएगा। 


मुख्यमंत्री द्वारा भोपाल नगर निगम के उपकरणों एवं कार्यों और अमृत 2.0 के अन्य कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। स्वच्छता ही सेवा -2024 के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुख्य नगर पालिका अधिकारियों का सम्मान होगा। नगर निगम उज्जैन के सफाई मित्रों को सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि अंतरण और सफाई मित्रों से सीएम संवाद करेंगे। 


मुख्यमंत्री मोहन यादव खिलाड़ियों का करेंगे सम्मान
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दोपहर 12.30 बजे तात्या टोपे स्टेडियम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। ओलंपिक गेम्स,पैरा ओलंपिक गेम्स 2024, पेरिस, फ्रांस में पदक विजेता, प्रतिभागिता करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान करेंगे। द्वितीय वर्ल्ड डेफ शूटिंग चौंपियनशिप, हैनओवर, जर्मनी में पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया जाएगा। वर्ष 2017 से 2022 तक विक्रम पुरस्कार प्राप्त 27 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शासकीय नौकरी का नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। सीएम मोहन दोपहर 2.10 बजे भोपाल से दिल्ली रवाना होंगे। शाम 4.30 बजे भारत मंडपम प्रगति मैदान, आईटीपीओ नई दिल्ली में संत ईश्वर सम्मान समारोह 2024 में शामिल होंगे। 


पीएम मोदी देंगे आज ग्वालियर को बड़ी सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ग्वालियर को बड़ी सौगात देंगे। प्रदेश के पहले बायो ब्छळ प्लांट का पीएम मोदी वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी वर्चुअल शामिल होंगे। ग्वालियर की लाल टिपारा गौशाला में आयोजित बायो सीएनजी प्लांट शुभारंभ कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर सहित अन्य मंत्रिगण मौजूद रहेंगे। 


प्लांट से प्रतिदिन तीन टन सीएनजी और 20 टन सर्वाेत्तम गुणवत्ता का बायो जैविक खाद मिलेगा। कार्बन उत्सर्जन रोकने में वैश्विक स्तर पर ग्वालियर का नाम रोशन करेगी गौशाला। लाल टिपारा गौशाला में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के द्वारा बायो सीएनजी प्लांट तैयार किया गया है। 32 करोड़ की लागत से बायो सीएनजी प्लांट तैयार हुआ है। सीएनजी गैस के जरिए ग्वालियर नगर निगम के सीएनजी वाहन संचालित होंगे। ग्वालियर नगर निगम को बड़ा फायदा होगा। प्रदेश की आदर्श लाल टिपारा गौशाला का संचालन ग्वालियर नगर निगम द्वारा किया जाता है। 


कांग्रेस पूरे प्रदेश में चलाएगी बेटी बचाओ अभियान 
मध्य प्रदेश में कांग्रेस आज से बेटी बचाओ अभियान का कैम्पेन शुरू करेगी। गांधी जयंती पर स्पीक अप कैम्पेन शुरू होगा। कांग्रेस आज पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगी। 5 अक्टूबर को युवक कांग्रेस मशाल जुलूस निकालेगी। 7 अक्टूबर को महिला कांग्रेस पूरे प्रदेश में एक साथ कैंडल मार्च करेगी। 6 अक्टूबर को ब्लॉक स्तर पर उपवास और कन्याओं का पूजन होगा। पक्ष- विपक्ष के सांसद,विधायकों के पास जाकर  कार्यकर्ता बेटी बचाओ अभियान से जुड़ने की अपील करेंगे और ज्ञापन देंगे। 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के पास जाकर उन्हें  कांग्रेस का प्रतिनिमंडल ज्ञापन देगा। एक दिन मध्यप्रदेश बंद का आव्हान और भोपाल में बड़े सामूहिक उपवास का आयोजन भी होगा। 


राजधानी भोपाल में लगातार पैर पसार रहा डेंगू
सितंबर में अब तक के सबसे ज्यादा 131 डेंगू के मरीज मिले है। दानिश नगर, साकेत नगर, अवधपुरी, अविनाश नगर, ईश्वर नगर, बागसेवनिया में ये मरीज मिले है। विभाग लगातार फॉगिंग और लार्वा नियंत्रण के लिए जुटा हुआ है। पानी जमा न होने देने और मच्छरदानी का उपयोग करने की अपील स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से की है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE