BREAKING NEWS
नीट पेपर लीक विवाद के बाद नीमच में.. <<     KHABAR : योग दिवस पर संपन्न हुआ भारत विकास परिषद का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मेरा युवा भारत और आयुष विभाग ने दिया योग.. <<     KHABAR : कल थिरकेगा माहेश्वरी भवन, होगा डांसिंग.. <<     BIG REPORT : नीट पुनर्परीक्षा में सुरक्षा का अभेद्य.. <<     देवास में सीजिंग ऑफिस पर पत्थरबाजी, CCTV फुटेज.. <<     नीमच में अभूतपूर्व सुरक्षा प्रोटोकॉल जाजू.. <<     बेहरावल विद्युत सब स्टेशन पर करंट लगने से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नीमच के मेडिकल.. <<     मुरैना में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की.. <<     देवास में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब,गणेश.. <<     चिल्हारी में प्रस्फुटन समिति की अनूठी.. <<     चिल्हारी में प्रस्फुटन समिति की अनूठी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम बोलिया और सुबह का.. <<     KHABAR : करंट से आउटसोर्स कर्मचारी की मौत, परिजनों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देवास में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का.. <<     KHABAR : पानी में योग का अनूठा संगम, ज्ञानोदय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 2, 2024, 6:47 pm
KHABAR : 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर किया स्वच्छता ही सेवा 2024 पखवाड़े का समापन, वीर क्रांतिकारी युवा शहीद सरदार भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की वाटिका में चलाया अभियान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। माहत्मा गांधी का सपना था स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत को साकार करने के लिए  देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्टूबर 2014 में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान की शुरुआत कि गई, इसी कड़ी में देशभर में स्वच्छता ही सेवा अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024  तक स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान चलाया गया जिसकी थीम स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता,, रखीं गई , अभियान के तहत जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार शहरी विकास परियोजना अधिकारी डिप्टी कलेक्टर चन्द्र सिंह धार्वे के नेतृत्व में नगरपालिका नीमच की अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा एवं सी एम ओ महेंद्र विशिष्ट के मार्ग दर्शन में संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच द्वारा नगरपालिका नीमच की सहभागिता में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 माहत्मा गांधी की जयंती तक निरंतर 16 दिवस तक प्रतिदिन 2 से 4 घंटे श्रमदान कर शहर के विभिन्न क्षेत्रों के नदी नाले, ब्लैक स्पाट, कचरा स्थल, ग्रीन बेल्ट परिसर,बाग बगीचे, मुक्ति धाम परिसर, धार्मिक स्थल,मठ,बस स्टैंड परिसर, शासकीय विद्यालयों, खाली प्लाटों,शहर के प्रवेश मार्ग, नदियों,आदि स्थलों का चयन कर उन्हें गंदगी मुक्त किया गया, अभियान के तहत शहर में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाल कर आमजन एवं शहरवासियों को स्वच्छता का संदेश देते हुए अपने घरों एवं आसपास साफ-सफाई रखने, गीला सुखा गंदा कचरा अलग अलग एकत्रित कर नगरपालिका की कचरा गाड़ी में ही कचरा डालने, प्लास्टिक पोलेथिन थैलियों का उपयोग न करने, यदि कोई गंदगी करते पाए जाता है तो उसे रोकें टोकें की शपथ दिलाई गई, अभियान में पहली बार डिप्टी कलेक्टर चन्द्रसिंह धार्वे ने संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच एवं नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर स्वयं गंदे नाले नालियों, नदी तालाबों में उतरकर  श्रमदान किया, इससे सफाई कर्मचारियों का  उत्साह सेवा कार्य में दोगुना हो गया,16 दिवस चलें स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में डिप्टी कलेक्टर चन्द्रसिंह धार्वे के साथ संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच के संरक्षक इंजिंनियर नवीन कुमार अग्रवाल,अध्यक्ष किशोर बागड़ी ने  नियमित 3 से 4 घंटे श्रमदान कर सफाई कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया , अभियान के अंतिम दिवस 2 अक्टूबर 2024 महात्मा गांधी की जयंती पर संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच द्वारा वीर क्रांतिकारी युवा शहीद सरदार भगतसिंह, सुखदेव थापर, राजगुरु की शहीद वाटिका (पारसी बावड़ी परिसर) में प्रातः 7 से 9 बजे तक 2 घंटे श्रमदान कर परिसर से प्लास्टिक पोलेथिन थैलियों, गाजर घास कंटीली झाड़ियों, गंदा कचरा आदि 1 ट्राली से अधिक एकत्रित कर ढेर लगाए गए इसके पश्चात गांधी वाटिका परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर संस्था सदस्यों ने माल्यार्पण अपर्ण कर , संस्था संरक्षक नवीन कुमार अग्रवाल ने उपस्थित सभी सदस्यों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का समापन किया गया , माल्यार्पण एवं शहीद वाटिका परिसर में संस्था अध्यक्ष किशोर बागड़ी, संरक्षक नवीन अग्रवाल, राजेन्द्र जरौली, नगरपालिका के एसओ कन्हैयालाल शर्मा,रमेश मोरे, राजकुमार सिन्हा, दुलीचंद कनेरिया, केशव सिंह चौहान, उमाकांत पुरोहित, दिलीप रावल, चेनसिह सिसोदिया,हरिश उपाध्याय, सुकुमार आगार, रामलाल रामरख्यानी,एस एस पंडित, समाज सेवी प्रदिप खण्डेलवाल, नगरपालिका के दरोगा अविनाश घेघट, सफाई कर्मचारी मीना बाई बामनिया आदि ने श्रमदान कर सहभागिता निभाई उक्त जानकारी संस्था उपाध्यक्ष राजकुमार सिन्हा ने दी है,      

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE