खरगोन। कसरावद में नवरात्रि के अवसर पर प्राचीन मां भवानी माता एवं बड़ी मातामंदिर में भक्तों का तांता लग रहा! है। मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है, जिसमें रंग-बिरंगे फूलों और लाइटिंग से सजावट की गई है। नगर और ग्रामीण क्षेत्र के लोग मां भवानी के दरबार में दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। नवरात्रि के दौरान मां भवानी की पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंदिर में मां के जयकारों से भक्तिमय माहौल हो गया है। यह एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसमें मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है।