चित्तौड़गढ़। खातर महल में श्री जैन दिवाकर स्वाध्याय साधना संस्थान, चितौड़गढ़ की साधारण सभा की मीटिंग में सुरेश संघवी को अध्यक्ष चुना गया।। मीटिंग के प्रारंभ में संस्थान के कोषाध्यक्ष सुरेश महता ने संस्था की संपूर्ण जानकारी और भवन निर्माण से संबंधित जानकारी दी और आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। सभी प्रस्तावो का मीटिंग के दौरान सदस्यो ने अनुमोदन किया। इसी क्रम में पारस डांगी ने गुरुदेव धर्म मुनि जी म सा के चित्तौड़गढ़ में आगामी चातुर्मास विनती हेतु श्रमण संघ प्रतिनिधिमंडल द्वारा पानीपत यात्रा का विवरण प्रस्तुत किया।
सभा में वरिष्ठ सदस्य सुरेश संघवी, राजेश सेठिया, सुनील सिपानी, अशोक छाजेड़, अरविंद नाहर, अनिल भड़कतिया, राकेश सेठिया ,विनय मारू ,अनिल पटवारी द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। संस्थान के मंत्री मुकेश चिप्पड़ द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया। इसके पश्चात नए अध्यक्ष के लिए चुनाव हुआ जिसमे सभी की सर्वसम्मति से संस्थान के अध्यक्ष पद हेतु सुरेश संघवी को अध्यक्ष चुना गया जिनका संस्थान कोषाध्यक्ष सुरेश मेहता, रोशनलाल मेहता, मुकेश चिप्पड़ ,राजेश सेठिया द्वारा नए अध्यक्ष का स्वागत अभिनंदन किया गया और निवर्तमान अध्यक्ष रोशन लाल महता को ससम्मान विदाई दी गई।
सभा में बसंतीलाल मेहता, अशोक मेहता, मुकेश चिप्पड़, अशोक बोहरा, सुवा लाल सिसोदिया, अनिल नाहर, विजय मालू ,आनंदी लाल मेहता, सुनील बोहरा, प्रकाश चिप्पड़ ,विनीत भड़कतिया ,अजीत नाहर ,अर्पित बोहरा कमल बोहरा सहित सभी समाज के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे ।सभा का संचालन और धन्यवाद कोषाध्यक्ष सुरेश मेहता ने किया।