चित्तौड़गढ़। शारदीय नवरात्रा के अवसर पर श्री काली कल्लाजी गातोड़ धाम महावीर कॉलोनी में एक शाम कमध्वज कला राठौड़ के नाम भजन संध्या का आयोजन होगा। जानकारी देते हुए महंत शांतिलाल शर्मा ने बताया कि एक शाम कमधज कल्लाजी राठौड़ के नाम भजन संध्या का आयोजन 11 अक्टूबर शुक्रवार रात्रि 8 बजे महा आरती के बाद होगा जिसमें भजन गायक आशीष गर्ग एंड पार्टी नेवरिया द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी नवरात्रा महोत्सव को लेकर पूजा अर्चना अभिषेक महा आरती का आयोजन जारी है शुक्रवार को रात्रि 8 बजे महा आरती का आयोजन होगा तथा भजन संध्या का आयोजन होगा वही 12 अक्टूबर शनिवार को प्रातः 11 बजे से महायज्ञ का आयोजन होगा तथा दोपहर में पूर्णाहुति होगी तथा शाम को महा आरती के बाद नवरात्रा महोत्सव का समापन होगा नवरात्रा महोत्सव में कल्पेश शर्मा, मनीष शर्मा, उमा शर्मा, प्रकाश छिपा, जगदीश चौधरी, बंटी, सहित कई कार्यकर्ता अपनी सेवाएं दे रहे हैं।