तराना। माँ अहिल्या की नगरी तराना मे प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति के तत्वधान मे बुराई पर अच्छाई का प्रतीक पर्व दशहरा धूमधाम से मनाया गया वही समिति द्वारा बड़ा श्री राम मंदिर से चल समारोह बेंड एवं ढ़ोल धमाको के साथ निकाला गया जो नगर भर्मण करते हुए दशहरा मैदान पहुंचा वही शिवपुरी के आतिशबाजो द्वारा शानदार आतिशबाजी कर कला का पर्दशन किया भगवान राम के स्वरूप में लीला का मंचन कर रहे पात्रों ने जैसे ही वाण चलाया वैसे ही रावण का पुतला धूं धूं कर जल उठा। इसी के साथ पूरा मैदान भगवान श्री राम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
राम रावण युद्ध का हुआ मंचन
दशहरा मेला की शुरुआत रामलीला मैदान पर भगवान राम लक्ष्मण,हनुमान जी,वानर सेना और रावण व उसकी सेना के पहुंचने के साथ हुई। यहां रामलीला सभा के पदाधिकारियों ने स्वरूपों की आरती की। इसके बाद वहां बने मंच पर राम रावण युद्ध लीला का मंचन किया गया जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या मे तराना नगर सहित आसपास के ग्रामीण जन उपस्थित हुए वही समिति के भगवान गेरा, नीरज चांदना, राजेश माखीजा, यश कालरा,सहित सदस्यों द्वारा आयोजन का सफल बनाने के लिए नगर की जनता एवं पुलिस प्रशासन का धन्यवाद प्रेषित किया एवं देश वासियो को दशहरा की बधाई एवं शुभकामनाए प्रेषित की।