BREAKING NEWS
BIG NEWS : कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का ग्राम सुवासरा.. <<     KHABAR : भानपुरा में घर के बाहर मिला नवजात शिशु,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई का असर, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     BIG REPORT : नीमच के विकास को लगे पंख, अगस्त में.. <<     सेजावता में कृषि मार्ग बंद, रास्ता खुलवाने की.. <<     NEWS : मक्का की फसल में फॉल आर्मीवर्म कीट को लेकर.. <<     NEWS : मुक्ति धाम में गूंजा हरियाली का संदेश, 51.. <<     NEWS : बिरला कॉर्पाेरेशन लिमिटेड, इकाई चंदेरिया.. <<     NEWS : मुनि संजय कुमार ठाणा-3 का उदयपुर आगमन, आज.. <<     NEWS : गर्भवती महिलाओं को मिलेगा हर कदम पर सहयोग,.. <<     देवास आनंद भवन पैलेस में मना जश्न,नवनियुक्त.. <<     NEWS : भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल, नगर मंडल की.. <<     NEWS : हरियाली का संदेश- चित्तौड़गढ़ में जिला.. <<     KHABAR : अन्नदाता के आंसुओं पर अधिकारियों की.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ बाईपास व.. <<     मंदसौर में छात्रों के समर्थन में किसान नेता.. <<     NEWS : शुद्ध पेयजल पर प्रशासन की सख्त निगरानी,.. <<     KHABAR : निगम के नव-नियुक्त एल्डरमैन का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 14, 2024, 2:41 pm
BIG NEWS : सीएम यादव कल अपनी टीम के साथ पहुंचेंगे हैदराबाद, फार्मा-लाइफ साइंस, टूरिज्म सेक्टर पर फोकस, एमपी में बाहुबली जैसी फिल्में बनाने का देंगे न्योता, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को हैदराबाद पहुंचें। सीएम भारत की फार्मा कैपिटल हैदराबाद में 15 और 16 अक्टूबर को फार्मा इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों से बात करेंगे। मुख्यमंत्री यादव हैदराबाद में रोड-शो भी करेंगे। इस दौरान इंटरेक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटी इन मध्यप्रदेश कार्यक्रम में सीएम प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों से सीधा संवाद करेंगे।


बाहुबली जैसी फिल्मों के केंद्र हैदराबाद में फिल्म निवेशकों से सीएम मोहन एमपी में भी ऐसी फिल्में बनाने की चर्चा करेंगे। साथ ही फार्मा, वीएफएक्स (विजुअल इफेक्ट्स), लाइफ सांइंस, आईटी एवं आईटीईएस और टूरिज्म जैसे सेक्टरों में निवेश पर सरकार का फोकस रहेगा।


एक मंच पर निवेश के लिए सीधा संवाद
तेलंगाना प्रवास के दौरान सीएम यादव हैदराबाद के प्रमुख उद्योगों के प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाकर मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों की जानकारी देंगे। इंटरेक्टिव सेशन में हैदराबाद के उद्योग प्रतिनिधियों और मध्यप्रदेश सरकार के बीच संवाद होगा। इससे फार्मा, वीएफएक्स, लाइफ सांइंस, आईटी एवं आईटीईएस और टूरिज्म जैसे क्षेत्रों में सहयोग और निवेश के नए रास्ते खुलेंगे, जो दोनों राज्यों के आर्थिक विकास और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों का सृजन करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE