भवानीमंडी। भवानीमंडी की गोपाल गो शाला में नवनर्मित श्री गोपाल मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा एवं योग प्राणायाम सत्संग भवन का उद्घाटन आगामी 9 से 13 नवम्बर 2024 कार्तिक सुदी अष्टमी को होगा । मन्दिर में भगवान श्री गोपाल कृष्ण एवम प्रभु श्री खाटूश्याम जी तथा श्री सवारियां सेठ जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का पंच दिवसीय आयोजन रखा गया है ।
मन्दिर निर्माण समिति के अध्यक्ष कमल सुरेका व कोषाध्यक्ष प्रकाश गुप्ता सी ए ने बताया कि मंदिर में प्रतिष्ठा का कार्य भार के लिए कई विभिन्न समितियों का गठन कर उनके सदस्यो को आयोजन की तैयारिया का दायित्व सौपा है ।गोपाल मंदिर में मूर्तियों की प्राणप्रतिष्ठा समारोह की यूंतों ध्वजारोहण के साथ ही शुरूआत हो गई हैं। लेकिन मुख्य कार्यक्रम आगामी 9 नवंबर से 13 नवंबर के बीच होगा। मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष कमल सुरेका ने बताया की मन्दिर में 9 से 13 नवम्बर तक होने वाली प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कार्यक्रम होंगे ।
गोपाल मंदिर में अद्भुत नजारा
भवानीमंडी की गोपाल गौशाला में बने गोपाल मंदिर से सूर्याेदय और सूर्यास्त के समय अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है भवानीमंडी बाईपास रोड के गोपाल गौशाला तिराहे पर अर्जुन पथ के गेट से करीब तीन सौ मीटर आगे गोपाल गो शाला में यह मंदिर स्थित है। रास्ते में अर्जुन के पेड़ों की छांव गहरी शीतलता प्रदान करती है। ओर इसी मन्दिर से आगे का रोड बांडीया बाग की ओर जाता है ।
पिपलाद बांध क्षेत्र के पास स्थित गोपाल गौशाला में सूरज की रौशनी यूं तो पहले से ही छटा बिखेरती आ रही है, लेकिन श्वेत मार्बल पत्थर से बने गोपाल मंदिर ने इसमें और निखार ला दिया है। भूतल से करीब 71 फीट उंचे शिखर और नीचे अष्टभुजाकार दो मंजिला मंदिर और पास में विशाल गौशाला पर सूर्याेदय और सूर्यास्त के समय की लाल रौशनी विशाल गोपाल गौशाला के साथ जब गोपाल मंदिर पर गिरती है तो वहां का पूरा नजारा बदल जाता है ओर यह मंदिर क्षेत्र लाल रौशनी में नहाता दिखाई देता है।
मोबाइल से सेल्फी लेने पर दिखेगा अद्भुत नजारा
मंदिर की प्रथम मंजिल और उसकी अष्टभुजाकर सीढ़ियों से फोटोग्राफी या सेल्फी लेने पर फोटो में आई लाल आभा उसकी दृश्यता को मनमोहक बना देती है ओर आप भी इसका हिस्सा जरूर बने। मंदिर में भगवान कृष्ण के ही तीन रूप श्री गोपाल कृष्ण, श्री सांवरिया सेठ तथा श्री खाटूश्याम जी के तो दर्शन होंगे ही इसके साथ ही अन्य तीन लाभ भी होंगे। यहा आकर प्रभुदर्शन, व गौ शाला में हो रही गौसेवा के मोबाइल पिक्स व सेल्फ़ी के त्रिआयमी संगम का आनंद भी लिया जा सकेगा। मंदिर का वर्तमान स्वरूप भवानीमंडी बाईपास से दिखाई देकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता दिखाई देता है।
मन्दिर का इतिहास
5 अगस्त 2020 का वह दिन समस्त भारत ही नही पूरे विश्व के सनातन धर्मप्रमियों के लिए एक बहुत बड़ा शुभ दिन था जब अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रख कर वहा निर्माण कार्य शरू कर दिया था और इसी शुभ दिन को भवानीमंडी की गोशाला में भी मन्दिर की आधार शिला रख कर निर्माण कार्य आरम्भ कर दिया गया था ।
पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम
9 नवम्बर2024 शनिवार प्रातः 9 बजे भव्य कलश यात्रा ,मंडप प्रवेश , अग्निस्थापना एवं जलाधिवास
कलश यात्रा पुराना गाड़ी अड्डा गणेश मंदिर से प्रारंभ होकर पोद्धार हाई स्कूल के पास आदिनाथ चौथ माता मंदिर के बाद सवारी बस द्वारा गोपाल गो शाला पहुचेगी, कलश यात्रा श्री बालक दास जी महाराज कालवा स्थान के सानिध्य में निकलेगी ।
श्री महंत योगी प्रकाश नाथ जी महाराज इंद्रगढ़ मारुती आश्रमे व गोशाला भानपुरा( मप्र) करवाखेड़ी (ताल)।
10 नवम्बर 2024 हवन,देवपूजन एवं धान्य दिवस प्रातः 9 बजे से ब्रज महाराज ( रास लीला ) सायं 7 बजे से डीग ओर व्रन्दावन के कलाकारों द्वारा। 11 नवम्बर 2024 सोमवार-हवन -पत्र- पुष्प -फलाधिपति प्रातः 9 बजे से 12 नवम्बर 2024 - हवन, मूर्ति परिक्रमा, महास्नान एवं राजसी शय्या निवास प्रातः 9 बजे से गोमाता का छप्पन भोग सायं 4 बजे गिरिराज मित्र मंडल कोटा द्वारा भजन संध्या सायं 7 बजे से 13 नवम्बर 2024 पूर्णाहुति प्रातः 9 बजे आशीर्वचन प्रातः 10 बजे स्वर्ण कलश एवं ध्वजा स्थापना प्रातः 11 बजे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा अभिजीत मुहूर्त महाप्रसादी दोपहर 12.30 बजे से होगी।