BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 17, 2024, 12:41 pm
KHABAR : कोटितीर्थ व सभी मंदिरों में दीप मालिकाएं लगाएंगे‎, देश में सबसे पहले 31 की भस्मआरती में रूप चतुर्दशी के साथ मनाएंगे दीपावली, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। देश में दीपावली को लेकर भले ही संशय हो लेकिन महाकालेश्वर में सबसे पहले 31 अक्टूबर को भस्मआरती में रूप चतुर्दशी के साथ दीपावली मनाई जाएगी। इस दिन अलसुबह से शाम तक मंदिर में दीप पर्व का उल्लास रहेगा। पंडित आशीष पुजारी के अनुसार श्री महाकालेश्वर मंदिर के उत्सव का निर्धारण ग्वालियर पंचांग के आधार पर किया जाता है। ऐसे में दीपावली और रूप चतुर्दशी दोनों एक ही दिन 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। पर्व के लिए मंदिर को फूलों से सजाया जाएगा।


दीपावली पर महाकालेश्वर में दो अन्नकूट लगाए जाएंगे। एक अन्नकूट भस्मआरती में पुजारी, पुरोहित परिवार की ओर से और दूसरा श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से शासकीय अन्नकूट। 31 अक्टूबर गुरुवार कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को श्री महाकालेश्वर भगवान को अभ्यंग स्नान करवाया जाएगा। इसके साथ ही भस्मआरती में फुलझड़ियां जलाई जाएंगी। इसी तरह संध्या आरती में भी फुलझड़ियां जलाने के साथ कोटितीर्थ और परिसर के सभी मंदिरों में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।

दूसरे दिन गोशाला में गोवर्धन पूजनरू महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दीपावली के दूसरे दिन 1 नवंबर को मंदिर की गोशाला में गोवर्धन पूजन किया जाएगा। गोवंश का शृंगार कर पूजन करेंगे। इसके पहले 29 अक्टूबर मंगलवार के दिन धनतेरस मनाई जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE