धार। जिले के गायत्री मंदिर सरदारपुर में दीपयज्ञ कर शरद पूर्णिमा महोत्सव बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया, इस कार्यक्रम में गायत्री परिवार के परिजनों द्वारा भजन की प्रस्तुत दी गई एवं वेद माता गायत्री व परम पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री राम शर्मा तथा वंदनीया माताजी भगवती देवी शर्मा की पूजा अर्चना कर आरती उतारने के पश्चात प्रसादी वितरण की गई। दीप यज्ञ गायत्री शक्तिपीठ सरदारपुर के मुख्य प्रबंधन ट्रस्टी भारद्वाज उपाध्याय के आचार्यत्व में एवं बलराम व्यास तथा साधना उपाध्याय के उपाचार्यत्व में संपन्न होकर इस आयोजन में गायत्री परिवार के परिजन मदनलाल मारू,गोपाल मारू व अभिषेक गुप्ता मय परिवार के तथा बबलू मावी आदि गायत्री परिजन शामिल हुए।