इंदौर। सिख धर्म के चौथे गुरु,श्री गुरु रामदासजी का प्रकाश पर्व मनाया। गुरु गोविंद सिंह स्टडी सर्कल इंदौर के सदस्य उज्जैन पहुंचे, जहां ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु नानक घाट में कीर्तन किया। जिसमें गुरु जी द्वारा उच्चारण की गई वाणी के शब्दों का गायन किया। इससे पूर्व बस में भी संगत ने इंदौर से उज्जैन तक कीर्तन किया।
इस अवसर पर मुख्य ग्रंथि ज्ञानी सुरजीत सिंह ने कहा कि वर्तमान में इंसान के दुखी होने का कारण वह स्वयं ही है, इच्छाएं कभी समाप्त नहीं होती, सब्र संतोष रखने वाला इंसान ही आज सुखी है। गुरु गोविंद सिंह स्टडी सर्कल के मेंबर और बच्चों ने जो आज सुंदर शब्दों का गायन किया हैं, इसके पीछे उनके माता-पिता के संस्कार हैं।
बाबा त्रिलोचन सिंह कार सेवा भूरी वालों ने स्टडी सर्कल की अध्यक्ष दिलजीत कौर बिंद्रा और जसमीत सिंह नारंग का सम्मान किया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंध समिति अमृतसर द्वारा संचालित गुरुद्वारा गुरु नानक घाट, गुरमत प्रचार केंद्र के इंचार्ज सरदार बलदेव सिंह उग्ग्रा ने सतविंदर सिंह भाटिया,अरविंदर सिंह खनूजा और कवलजीत सिंह अजमानी को सम्मानित किया।